• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल खान-पान

कृस्पी और टेस्टी खाने का मन है तो बनाइये नारियल कटलेट्स और हरे धनिया की चटनी

by Lucknow Tutorial Team
May 24, 2023
in खान-पान, लाइफस्टाइल
0
कृस्पी और टेस्टी खाने का मन है तो बनाइये नारियल कटलेट्स और हरे धनिया की चटनी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाम के समय कुछ स्वादिष्ट और कृस्पी खाने का बहुत मन होता है। लेकिन कई बार हम इसी सोच में रह जाते हैं की आखिर बनाया क्या जाए? आइये आज हम नारियल कटलेट्स बनाएँगे और साथ ही बनाएँगे हरे धनिये की चटनी। एकदम स्वादिष्ट शाम का नाश्ता है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए बनाते है कृस्पी और टेस्टी नारियल कटलेट्स और हरे धनिया की चटनी-

नारियल कटलेट के लिए आवश्यक सामग्री-


टिक्की के डो के लिए-

समा के चावल- 1/2 कप (100 ग्राम)
अदरक- 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1 छोटी चम्मच (कटी हुई)
काली मिर्च- 1/2 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- 1 छोटा चम्मच
घी- 1 छोटा चम्मच
स्टफींग के लिए
आलू- 2 उबले हुए
ताज़ा नारियल- 1/2 कप कसा हुआ
बादाम कतरन- 1 बड़ा चम्मच
किशमिश- 15-20
हरी मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच (कटी हुई)
काली मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच (पिसी हुई)
नमक- 1/2 छोटा चम्मच


कोट करने के लिए-

सिंगाड़े का आटा- 2 बड़ा चम्मच
नमक- 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च- 1/4 छोटा चम्मच (पिसी हुई)
कच्ची मूंगफली- 1/2 कप
चटनी के लिए
हरा धनिया- 1 कप
अदरक- 1/2 इंची
हरी मिर्च- 2 साबुत
नमक- 1 छोटा चम्मच
नीम्बू का रस- 1 छोटा चम्मच


टिक्की के डो की विधि-
1/2 कप समा के चावल अच्छे से धो कर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखिए। समय पूरा होने पर चावल मिक्सर जार में डाल कर एक बारीक पेस्ट बनाएं। अब कढ़ाही में चावल का पेस्ट, 1 कप पानी, 1 चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च, ½ छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटी चम्मच नमक डालिए।
इस मिश्रण को चलाते रहिए, जैसे-जैसे मिश्रण गरम होगा वो गाढ़ा होता रहेगा और एक डो बन जाएगा। जब डो तैयार हो जाए तब 1 छोटा चम्मच घी डाल कर मिश्रण को थोड़ा चलाएं। बनने के बाद इसे एक बाउल में निकाल कर ढाक कर रख दीजिए। अब 2 उबले हुए आलू को ग्रेट करके इस डो में मिलाएं। अगर डो हल्का ठंडा हो जाय तो 1 चम्मच घी डाल कर इसे मिला लीजिए और फिर ढक कर रख दीजिए।


स्टफ्फिंग बनाने की विधि-
बाउल में ½ कप ग्रेट किया हुआ ताज़ा नारियल और 1 बड़ा चम्मच बादाम कतरन डालिए। अगर बादाम न पसंद हो तो काजू या चिरौंजी भी डाल सकते हैं। फिर इस मिश्रण में 15-20 किशमिश (अगर न पसंद हों तो इन्हे छोड़ भी सकते हैं), ½ चम्मच बारीक कटी हुई मिर्च, 1/4 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और ½ चम्मच से थोड़ा कम नमक डाल कर पूरे मिश्रण को मिलाएं, कटलेट्स के लिए स्टफ्फिंग तैयार हो जाएगी।


सिंघाड़े के आटे का घोल-

छोटे बाउल में 2 बड़े चम्मच सिघाड़े का आटा लेकर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालकर इस घोल को मिलाएं। एक पतला सा मिश्रण बना कर इसमें 1/4 छोटी चम्मच पीसी हुई काली मिर्च और 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाएं, एक घोल तैयार हो जाएगा।
अब मिक्सर जार में 3/4 मूंगफली दाने डालकर एक दरदरा पाउडर बना लीजिए। याद रखिए एक साथ मिक्सर नहीं चलाना है, एक बार चला कर फिर बंद कर दीजिए फिर एक बार चलाइए और बंद कर दीजिए। इसी प्रकार ये पाउडर बना लीजिए।
टिक्की बनाने की विधि-
हाथ में थोड़ा सा घी ले कर जितनी बड़ी टिक्की बनाना चाहते हैं उतना डो लें। फिर डो को गोल करके थोड़ा चपटा कर एक कटोरी का आकर बनाएं। इसमें 1 चम्मच स्टफ्फिंग भर कर अच्छे से बंद करके और दबा कर टिक्की का शेप दीजिए। याद रखिए की टिक्की ज़्यादा मोटी न बनाएं। इसके बाद सिघाड़े के आटे के घोल में टिक्की को डिप करिए, फिर मूंगफली के दाने के पाउडर में रख टिक्की को कोट करिए। इसी तरह से बाकी टिक्की भी कोट कर लीजिए।

टिक्की को सेकने की विधि-
नॉन स्टिक पेन लेकर इसमें 2-3 चम्मच घी डाल कर मध्यम आंच पर हल्का गरम करिए। घी के गरम हो जाने पर इसमें टिक्की डाल कर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सेकिए। हल्का गोल्डन ब्राउन होने पर इसे पलट कर दूसरी ओर भी सेकिए। टिक्की के अच्छे से सिक जाने पर इसे निकाल लीजिए, फिर बाकी टिक्की भी इसी तरह बना लीजिए। घी में जो मूंगफली के दाने रह जाएं उन्हें बाकी टिक्की डालने से पहले निकाल लीजिएगा।
हरे धनिये की चटनी बनाने की विधि-
एक कप हरा धनिया मोटा-मोटा काट कर मिक्सर जार में डालिए। फिर इसमें ½ इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच से कम नमक, आधा निम्बू का रस और 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल कर इस मिश्रण को मिक्सर में पीसिए। इस प्रकार हरे धनिये की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

कृस्पी और टेस्टी नारियल कटलेट्स के साथ हरे धनिये की चटनी का आनंद लीजिए।

सावधानी-

अगर मिलाए गए मसालों में से कोई मसाले नहीं खाते हैं तो उन्हें हटा भी सकते हैं।

इस रेसिपी को व्रत में भी खा सकते है बस नॉर्मल नमक की बजाए सेंधा नमक इस्तेमाल करें।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • 20220308_225255
    बनाइए दाबेली रेसीपी-दाबेली मसाला व चटनी के साथ
  • मगदल-मसल-चल-moong-dal-masala-cheela-recipe-in-hindi-रसप-मखय-तसवर123
    छुट्टियों के दिन बनाईए मूंगदाल का कुरकुरा चीला
  • maxresdefault (18)123456789
    वेज फ्राइड राइस, जो मिनटों में बने वो भी बिल्कुल…
  • tkararialootikki16617457381661745751
    नवरात्रि के त्यौहार में ट्राई करें फलाहारी आलू…
  • Veg-Roll-Recipe123
    बनाइए बेक्ड नूडल्स स्प्रिंग रोल्स की खास रेसिपी
  • maxresdefault (2)123
    ट्राई कीजिए वेज मुग़लाई परांठा रेसिपी
Tags: नारियल कटलेट्स और हरे धनिया की चटनी
Previous Post

शाम के हल्के-फुल्के नाश्ते में बनाये वेज पोहा

Next Post

समय से पहले नहीं होना चाहते बूढ़े तो अपने आहार में शामिल करें ये पाँच सब्जियां

Next Post
समय से पहले नहीं होना चाहते बूढ़े तो अपने आहार में शामिल करें ये पाँच सब्जियां

समय से पहले नहीं होना चाहते बूढ़े तो अपने आहार में शामिल करें ये पाँच सब्जियां

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.