Mau: शराब तस्करी के लिए तस्करों ने नया तरीका अपनाया। पुलिस की नजरों से बचने के लिए एर्टिगा कार पर एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर और फर्जी नंबर प्लेट बदल-बदलकर हरियाणा से बिहार तक अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।
हालांकि, सरायलखंसी पुलिस ने शुक्रवार को ताजोपुर के पास बहुआ गोदाम-मातलपुर हाईवे पर इस खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने वाहन से 45 पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब की कुल 540 बोतलें बरामद करते हुए एक तस्कर (Mau) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
Mau: भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ताजोपुर के पास सुनसान स्थान पर एक एंबुलेंस स्टीकर लगी आर्टिगा कार संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम (Mau) ने वाहन की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली।
बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की दो पेटियों में 24 बोतल, रॉयल स्टैग की 16 पेटियों में 192 बोतल और मैजिक मोमेंट की 27 पेटियों में 324 बोतल शामिल थीं। सभी बोतलों पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ अंकित था।
अन्य साथी मौके से फरार
मौके से गिरफ्तार आरोपित की पहचान नीरज कुमार कुशवाहा (23) निवासी गोपालगंज, बिहार, हाल पता गाजियाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि शराब फरीदाबाद से लादकर बिहार ले जाई जा रही थी। इस काम में गाजियाबाद निवासी आदेश कुमार कुशवाहा भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया।
पुलिस (Mau) जांच में वाहन की असल पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर एचआर55एक्यू1089 बताया गया है, जबकि पुलिस से बचने के लिए पंजाब और बिहार के फर्जी नंबर प्लेट लगाए गए थे। इसके अलावा वाहन पर एंबुलेंस का स्टीकर भी लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:- दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने छात्रा को कमरे पर ले गया शिक्षक
पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज (Mau) किया है। गिरफ्तार नीरज के खिलाफ गाजियाबाद के वेवसिटी थाने में भी पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है।
