Varanasi: में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। चेतगंज थाना क्षेत्र में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक पर बीए तृतीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने शिक्षक छात्रा को अपने किराये के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद आरोपी खुद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
खरीदारी के बहाने ले गया रूम
जानकारी के अनुसार, (Varanasi) कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे खरीदारी के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि कॉलेज में पढ़ाने वाले भदोही निवासी शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी (40) उसे दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने स्मार्ट बाजार ले गया। वहां खरीदारी और भोजन के बाद वह छात्रा को चेतगंज स्थित अपने किराये के कमरे पर ले गया।आरोप है कि कमरे में शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
हादसे में चोट लगने की बात
इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे (Varanasi) एलायंस अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में उपचार के बावजूद रक्तस्राव नहीं रुकने पर डॉक्टरों ने परिजनों को सूचना देने को कहा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा की मां को फोन कर हादसे में चोट लगने की बात बताई।
माँ को बताई आपबीती
अस्पताल पहुंची मां को डॉक्टरों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चेतगंज (Varanasi) पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।हायर सेंटर रेफर की गई छात्रा
ये भी पढ़े:- Gyanvapi मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका
छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

