• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Mission 2024: बहुभोज के बहाने ओपी राजभर का शक्ति प्रदर्शन, सियासत का केंद्र बना बनारस

by Abhishek Seth
June 14, 2023
in राजनीति, वाराणसी
0
Mission 2024
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mission 2024: अवसरवादी नेता कहे जाने वाले सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे की शादी की चर्चा राजनीतिक गलियारों (Mission 2024) में काफी तेज है। राजभर ने पक्ष और विपक्ष के नेताओं का अपने यहां जमवड़ा लगाकर यह सिद्ध कर दिया कि राजनीति में हार कोई मायने नहीं रखती। एक ओर जहां मंगलवार देर रात तक ओपी राजभर के घर पर सपा नेताओं का आवागमन जारी रहा। वहीँ, राजभर के घर समारोह में भाजपा के नेता अलग अंदाज में दिखे।

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का राजभर के घर आना यह साबित करता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ओपी राजभर राजनीतिक पार्टियों के लिए किंग मेकर साबित होंगे।

यूपी में एक कहावत है, ‘सुबह का भूला यदि शाम को घर आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते…’ वैसे राजभर के वापस आने में भले ही शाम न होकर रात हो गई हो, लेकिन उनके भाजपा में वापसी के रास्ते साफ़ हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संकेत दे दिया है कि यदि राजभर बीजेपी में फिर से वापसी करते हैं, तो बीजेपी की गंगा में स्नान कर राजभर के सभी कहे सुने माफ़ हो जाएंगे।

ओमप्रकाश राजभर को वापस (Mission 2024) लाने में बीजेपी अपना फायदा देख रही है, लेकिन उनकी शर्तों में बंधने को तैयार नहीं है। हालांकि बीजेपी के आंतरिक सूत्रों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर अपने पूरे लाव-लश्कर (Mission 2024) के साथ बीजेपी की और कूच करेंगे। एक बार फिर से वे बीजेपी के सहयोगी बन जाएंगे।

Mission 2024

वाराणसी स्थित ओमप्रकाश राजभर का आवास मंगलवार को सियासत (Mission 2024) का केंद्र बन गया। मानो, लोकसभा चुनाव का शंखनाद बस यहीं से हो रहा हो। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, जलसंसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह, वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी समेत कई विधायक और नेता ओपी राजभर के घर पहुंचे व बेटे-बहू को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माफिया धनंजय सिंह व बृजेश सिंह भी मौजूद रहे। वहीं मुख़्तार व उसके बेटे अफजाल अंसारी के जेल में होने से भतीजे मुन्नू की भी इस समारोह में उपस्थिति रही।

ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की शादी हाल ही में हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल काफी देर तक बैठे रहे, फिर बाद में उन्होंने परिजनों के साथ फोटो खिंचवाया। भूपेंद्र पटेल ने इस समारोह में आकर संकेत दे दिया कि यदि सब कुछ सही रहा, तो बीजेपी ओपी राजभर की गलतियों व उनके बयानों को भूला कर पार्टी में एक बार फिर से उनका स्वागत (Mission 2024) कर सकती है। हालांकि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व को ही करना है, वहां से अनुमति मिलने पर ही राजभर खेमे की भाजपा में वापसी की तस्वीर साफ़ हो सकती है।

Mission 2024
जयंत चौधरी का अभिवादन स्वीकार करते ओमप्रकाश राजभर

ओपी राजभर के बेटे-बहू के आशीर्वाद देने के लिए बीजेपी ही नहीं, बल्कि विपक्ष के नेताओं का भी तांता लगा रहा। मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी की सहयोगी रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, ओम प्रकाश सिंह व सपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी समेत कई अन्य सपा नेता राजभर के आवास पर पहुंचे और बातचीत की। 

Mission 2024: जितनी चाह भाजपा को, उतनी ही चाह सपा को

वैसे राजभर खेमे की चाह (Mission 2024) जितनी भाजपा को है, उतनी ही सपा को भी है। विपक्षी नेताओं के आगमन के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भले ही अखिलेश यादव ओपी राजभर से सार्वजनिक मंच पर दूरी बनाए रहते हैं। लेकिन अब लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश को उनकी आवश्यकता (Mission 2024) आन पड़ी है। इसी कारण से जयंत व रामगोपाल चौधरी को सुभासपा नेता के आवास पर भेजा गया। हालांकि कोई भी नेता इसपर खुलकर बोलने से कतराते रहे। सभी ने इसे राजनीति की जगह शिष्टाचार व मंगलकामनाओं की भेंट बताई।

Mission 2024
भाजपा नेताओं से बातचीत करते ओमप्रकाश राजभर

पीएम व सीएम ने दी बधाई

मिशन-2024 की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक दल पूर्वांचल में अपनी साख मजबूत (Mission 2024) करना चाहते हैं। ऐसे में पूर्वांचल में खाटी नेता की पहचान रखने वाले ओम प्रकाश राजभर की आवश्यकता सभी पार्टियों को पड़ रही है। कई मौकों पर भाजपा की तारीफ कर राजभर ने पहले ही अपना झुकाव अपने पुराने सहयोगी दल ओर जता दिया है। भाजपा भी अब उन्हें आम चुनाव से पहले अपने साथ लाने में जुटी है। यही कारण है कि बेटे के विवाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद शुभकामना संदेश भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूत के रूप में उनके सलाहकार और पूर्व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने ओपी राजभर को संदेश दिया।

    राजभर मतों से साधेंगे 2024 ?

    विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा ने अपनी ताकत दिखाई थी। सपा का साथ पाने के बाद पार्टी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाए और 12 प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंच गए। पूर्वांचल की करीब 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर राजभर समाज जीत की राह आसान करता है। गाजीपुर, मऊ, गाजीपुर व बलिया में राजभर मतदाओं की संख्या भी अच्छी है। हालांकि, भाजपा ने अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री बनाकर ओपी राजभर का विकल्प बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

    Related Posts:

    • NDA-SBSP
      NDA-SBSP: जातीय समीकरण में फंसेगा भाजपा-सुभासपा…
    • Mission-2024
      Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
    • Ram Mandir: अयोध्या बनेगा बीजेपी का ‘संकट मोचक’ ! सरयू में प्रधानमंत्री लगाएंगे डुबकी
      Om Prakash Rajbhar Joins NDA : फिर बदला पार्टी, उठ…
    • Uniform Civil Code
      समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
    • NDA Meeting
      NDA Meeting: 'देश में स्थिरता लाने के लिए NDA का…
    • Uniform Civil Code
      Uniform Civil Code: क्या है 'समान नागरिक संहिता'?…
    Previous Post

    लखनऊ के बंथरा स्थित महात्मा गांधी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं

    Next Post

    4 जुलाई से एलएचबी कोच लगाकर चलेगी जनता एक्सप्रेस

    Next Post
    4 जुलाई से एलएचबी कोच लगाकर चलेगी जनता एक्सप्रेस

    4 जुलाई से एलएचबी कोच लगाकर चलेगी जनता एक्सप्रेस

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.