Sonbhadra: में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को अपने सोनभद्र दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण, जातीय जनगणना, किसानों की समस्याएं और शिक्षा-रोजगार प्रमुख मुद्दे होंगे। पीडीए जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार की नीतियों और जनता से जुड़े मुद्दों को सामने रखेंगे।
संविधान और आरक्षण को लेकर कि बड़ी बात
सांसद (Sonbhadra) बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर जनता में नाराजगी है। सरकार भगवान के नाम पर सत्ता में आई, लेकिन किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और आरक्षण को लेकर भी जनता के बीच कई तरह की चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता इन सभी मुद्दों का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए जन चौपाल के जरिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और किसानों, छात्रों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे।

जातीय जनगणना की कि बात
इस दौरान उन्होंने (Sonbhadra) जातीय जनगणना की मांग को प्रमुखता से रखते हुए उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को भागीदारी मिले। जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत को लागू किया जाना चाहिए।

सांसद ने आगे कहा कि किसान, छात्र और नौजवान समेत समाज के विभिन्न वर्गों में बदलाव की चाहत है और बड़ी संख्या में लोग अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। उन्होंने समान शिक्षा व्यवस्था की पैरवी करते हुए कहा कि देश में सभी बच्चों को एक समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि आर्थिक और सामाजिक असमानता को कम किया जा सके। (Sonbhadra) जन अधिकार पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, इस सवाल पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रत्याशियों की संख्या को लेकर अंतिम फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
गाव गाव पहुंच कर उठाने का दिया मंत्र
सांसद ने (Sonbhadra) कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनता के मुद्दों को उठाने का मंत्र दिया। इस दौरान राबर्ट्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी मौर्य, सुमंत सिंह मौर्य, जय प्रकाश उर्फ चेखुर पाण्डेय, श्याम बिहारी यादव, हिदायत उल्ला खान, मोहन कुशवाहा, लोक पति सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
