• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड केस में मुख़्तार अंसारी को आजीवन कारावास, अजय राय बोले – ‘ये हमारे कई वर्षों के इंतज़ार का फल’

by Abhishek Seth
June 5, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
Mukhtar Ansari
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mukhtar Ansari: कांग्रेस नेता अवधेश राय (Awadhesh Rai Murder Case) हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को वाराणसी के एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है

पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने इस फैसले के बाद न्यायालय को झुककर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि ये हमारे कई वर्षों के इंतज़ार का फल है। मैंने और मेरे पूरे परिवार ने धैर्य बनाए रखा था। मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के कद और उनके आगे हम झुके नहीं थे। सरकारें आईं और गईं। मुख़्तार अपने आप को मजबूत करता गया, लेकिन हमने हार नहीं मानी। इतने वर्षों के हमारे वकीलों के प्रयास पर आज न्यायालय ने मेरे भाई के हत्याकांड मामले में सजा सुनाई। मैं अपने पूरे परिवार की ओर से न्यायालय को धन्यवाद अर्पित करता हूँ।

कोर्ट का आदेश आने के बाद न्यायालय को प्रणाम करते अजय राय

Mukhtar Ansari VS अवधेश राय: 32 वर्ष पुराना है केस

32 वर्ष पहले 3 अगस्त 1991 का वह दिन, जब मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके साथियों ने पूर्व विधायक अवधेश राय (Awadhesh Rai Murder Case) की पूरे योजनाबद्ध तरीके से हत्या की थी। वह दिन मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के इतिहास में दर्ज हो गया। इस वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने कई बार रेकी की थी। जिसके बाद मुख़्तार साथियों ने इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया।

उस दिन सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय व उनके भाई अवधेश राय (Awadhesh Rai Murder Case) सुबह के समय में घर के बाहर टहलने निकले थे। दोनों अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक वैन तेजी से आकर रुकी। अंदर से कुछ लोग निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले हमलावर फरार हो गए। अजय राय ने वैन का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। अवधेश राय (Awadhesh Rai Murder Case) को नजदीकी में स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस प्रकरण की सुनवाई पहले बनारस के ही एडीजे कोर्ट में चल रही थी। लेकिन 23 नवंबर 2007 को सुनवाई के दौरान ही अदालत से कुछ ही दूरी पर बम ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद हत्याकांड में शामिल एक आरोपी राकेश ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में गुहार लगाई। जिसके बाद काफी दिनों तक सुनवाई पर रोक लगी रही। विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए/कोर्ट के गठन होने पर इलाहाबाद में सुनवाई शुरू हुई। फिर बनारस में एमपी/एमएलए के विशेष कोर्ट के गठन होने पर सिर्फ मुख्तार अंसारी के खिलाफ सुनवाई हुई। जबकि राकेश न्याय की पत्रावली अभी भी वहीं पर लंबित है।

Related Posts:

  • Rungta Case Update
    Arms License: मुख़्तार की केस डायरी से फोरेंसिक…
  • मुख़्तार
    Mukhtar Ansari: सिपाही की हत्या समेत दो मामलों में…
  • Nand Kishore Rungta
    माफिया मुख़्तार अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई…
  • NDA-Subhaspa Coalition
    NDA-Subhaspa Coalition: बीजेपी-सुभासपा के गठबंधन पर…
  • jst
    पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी पुलिस से मांगी…
  • atique-ahmad-jail
    Umesh Pal Case: अतीक अहमद समेत तीन को आजीवन कारावास,…
Previous Post

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

Next Post

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने किया वृक्षारोपण

Next Post
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने किया वृक्षारोपण

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने किया वृक्षारोपण

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.