• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home बिज़नेस

लंबे समय से बंद खातों को लेकर RBI की नई पहल, बंद खातों के मालिकों को ढूढ़ेंगे बैंकर्स

by Abhishek Seth
May 25, 2023
in बिज़नेस, वाराणसी
0
लंबे समय से बंद खातों को लेकर RBI की नई पहल, बंद खातों के मालिकों को ढूढ़ेंगे बैंकर्स
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • एक जून से शुरू होगा यह अभियान और चलेगा 100 दिन तक
  • खाताधारक को पैसा पाने के लिए शाखा में करना होगा आवेदन

जितेंद्र श्रीवास्तव

वाराणसी। यदि आपका कोई बैंक खाता लंबे समय से बंद है और आप उस खाते से लेन-देन नहीं कर रहे हैं या फिर खाता खोलकर भूल गए हैं। बंद खाते में आपका पैसा भी है और आपकी लापरवाही की वजह से खाते में पड़ा हुआ है। ऐसे बैंक खाते को बंद कर देना ही मुनासिब है। फिर भी आप किन्हीं न किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। अब ऐसे खाताधारकों को बैंकर्स ढूढ़ने का काम करेंगे। निश्चित समयावधि में ऐसे बैंक खातों को न सिर्फ क्लोज किया जाएगा, बल्कि खाते के मालिक को उसका पैसा भी वापस किया जाएगा।

बैंकिंग सूत्रों की मानें तो बैंकों में खाता खोलने के बाद लंबे समय से लेन-देन न करने वाले खाताधारकों को ढूढ़ने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए आरबीआई ने अप्रैल महीने में ही मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा की थी, जिसे अब मूर्तरूप देने की योजना पर काम शुरू हो रहा है। आरबीआई की इस घोषणा से एक जून से सेविंग अकाउंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बैंकिंग सूत्रों की मानें तो आरबीआई ने इसके लिए ‘100 डेज-100 पे’ कैम्पेन को शुरू किया है। इस कैम्पेन में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर बदलाव किया जाएगा। बैंक उन अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटल करेगा, जो काफी टाइम से बैंक में पड़े हैं। यानी कि किसी व्यक्ति ने बैंक में पैसे जमा किए हैं, लेकिन उसके बाद क्लेम नहीं किया है तो ऐसे में आरबीआई ग्राहक को उनका अनक्लेम्ड डिपॉजिट वापस करेगी।

बैंकिंग सूत्रों की मानें तो आरबीआई के सर्कुलर के मुताबिक, वे खाताधारक जिन्होंने 10 साल से अपने सेविंग या करंट अकाउंट में किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया है यानी जिनका अकाउंट डिएक्टिव है, अगर उनके अकाउंट में पैसे जमा हैं तो एक जून से ऐसे खाते में मौजूद राशि का बैंक सेटलमेंट करेंगे। बैंक संबंधित खाताधारक को इन पैसों को वापस करेंगे। आरबीआई ने अपने इस कैम्पेन के बारे में कहा है कि इस तरह बैंकों में पड़ी बेनामी राशि को कम किया जाएगा। साथ ही जो राशि है, उसे मालिकों या फिर दावेदारों तक पहुंचाया जाएगा। ये राशि अनक्लेमड डिपॉजिट के प्रोसेस को पूरा करने के बाद ही दिया जाएगा।

जाने आवेदन करने का प्रोसेस?

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आपका पैसा बैंक में पड़ा है और आपका अकाउंट इनएक्टिव है तो आप इस अभियान में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच या फिर अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको अपने डिपॉजिट को क्लेम करने के लिए फॉर्म भरकर और अपने सिग्नेचर के साथ जमा करना होगा। खाते से संबंधित दस्तावेज मसलन पासबुक आदि जमा करने और बाकी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट अमाउंट के बारे में पता चल जाएगा।

कौन-कौन से जमा करने होंगे दस्तावेज?

आपको अपने अनक्लेम अमाउंट के लिए अकाउंट से रिलेटिड डॉक्युमेंट बैंक में जमा करवाना होगा। आप आवेदन फॉर्म के साथ इन डॉक्यूमेंट को अटैज करके बैंक को ई-मेल भी सकते हैं। आपको रिक्वेस्ट फॉर्म, अपने सिग्नेचर के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी (पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार कार्ड) जमा करनी होगी।

Related Posts:

  • many accounts one person
    एक से अधिक बैंक खाता तो हो सकती है परेशानी, हो जाएं अलर्ट
  • RBI
    RBI : 2000 रुपये के नोट होने जा रहे चलन से बाहर,…
  • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
    जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • Bank Holiday
    Bank Holiday In June : इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे…
Previous Post

बैंक अफसर बनकर धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार

Next Post

अंधेर नगरी नाटक में बच्चों ने किया शानदार अभिनय

Next Post
अंधेर नगरी नाटक में बच्चों ने किया शानदार अभिनय

अंधेर नगरी नाटक में बच्चों ने किया शानदार अभिनय

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.