Sonbhadra: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा-मारकुंडी इलाके में पिछले तीन दिनों से हो रही अनवरत बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं घाघर बैराज बांध के गेट खोले जाने के बाद घाघर नदी का जलस्तर और बढ़ गया है, जिससे नदी उफान पर बह रही है।
Sonbhadra: तीसरी बार बहा वैकल्पिक मार्ग
घाघर नदी के तेज बहाव के चलते मारकुंडी जिला जेल को जोड़ने वाला मुख्य वैकल्पिक संपर्क मार्ग एक बार फिर टूटकर बह गया। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है, जब नदी के तेज बहाव में यह वैकल्पिक मार्ग (Sonbhadra) बह गया है। मार्ग बह जाने से क्षेत्र के आमजनमानस के साथ ही स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
लोगों को आवागमन के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मारकुंडी स्थित मुख्य राजमार्ग के किनारे स्थित ओबरी-अवई बस्ती जलमग्न हो गई है। वहीं वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग (Sonbhadra) सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे बड़े और छोटे वाहनों के संचालन में परेशानी उत्पन्न हो रही है।
ये भी पढ़ें:- खेत में तड़पते नवजात को रोहनिया पुलिस ने दिया जीवनदान
लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों (Sonbhadra) का कहना है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और स्कूली बच्चों व मरीजों को राहत मिल सके।

