• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Ropeway Update: अक्टूबर से रोप-वे के काम में आएगी तेजी, मार्च 2024 में हो सकता है शुरू

by Abhishek Seth
August 20, 2023
in वाराणसी
0
Ropeway Work Varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ropeway Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी में रोपवे की आधारशिला रखने के बाद से ही लोगों को इसके शुरू होने का इंतज़ार है। इतना ही नहीं, इससे संबंधित अधिकारी भी काम को तीव्र गति से मंजिल की ओर पहुँचाने में जुटे हुए हैं। देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे (Ropeway Update) की शुरूआत मार्च 2024 तक होगी। फ़िलहाल इसके लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं। अक्टूबर से स्टेशन बनाने का काम तेज होगा।

पहला स्टेशन जहां काशी विद्यापीठ में बनेगा। वहीं दूसरा कैंट और तीसरा रथयात्रा पर बनाया जाना है। स्टेशन आधुनिक सुविधा- संसाधनों से लैस होंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। दूसरे चरण में गिरजाघर और गोदौलिया के बीच रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। रोपवे की क्षमता प्रति दिन प्रति दिशा में 48 हजार यात्रियों की होगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह एक अहम प्रोजेक्ट (Ropeway Update) माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि देश के इस पहले पब्लिक ट्रासंपोर्ट रोपवे का लोकसभा चुनाव पर काफी प्रभाव पड़ने वाला है। इसीलिए पाइलिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसे पूरा करके भार का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण सफल रहा तो पाइल कैपिंग करके स्टेशन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। यदि कोई दिक्कत आई तो। पाइलिंग का काम दोबारा होगा।

Ropeway Update

Ropeway Update:  प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोपवे के काम दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में कैंट से रथयात्रा तक रोपवे चलाया जाएगा। इसके लिए कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा पर पाइलिंग का काम कराया जा रहा है। यह काम इसी महीने पूरा होगा। मार्च 2024 तक रोपवे का संचालन होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। परियोजना के मुताबिक, रोपवे के लिए पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण में गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन का निर्माण शुरू होगा। दूसरे चरण का काम मार्च 2025 तक पूरा होगा।

Ropeway Update

स्टेशन पर होटल, फ़ूड कोर्ट और दुकानें भी होंगी

रोपवे स्टेशनों पर कार्यालय के लिए स्थान, होटल, फूड कोर्ट और दुकानें होंगी। स्थानीय कलाकृतियों और प्रसिद्ध वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। यात्रियों को बनारसी व्यंजनों का भी स्वाद मिलेगा। एस्केलेटर, लिफ्ट, व्हीलचेयर रैंप, प्रतीक्षालय और पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।

Ropeway Update

वाराणसी में अब चारों दिशाओं में रोप-वे का निर्माण होगा। इसके अलावा गंगा के आर-पार भी लोग रोप-वे की सहायता से जा सकेंगे। रोप-वे को गंगा के 50 मीटर ऊपर से ले जाने की योजना बनाई जा रही है। काशीवासियों के लिए गंगा के 50 मीटर ऊपर का यह सफर काफी रोमांचक होने वाला है। वाराणसी में रोप-वे का निर्माण कुल तीन फेज में होगा। पीएम मोदी ने 24 मार्च 2023 को शहर के पहले रोप वे (कैंट-गोदौलिया) की आधारशिला रख दी है। 645 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट करीब 2 वर्ष में तैयार होगा।

2320 करोड़ रुपए में बनेगा रोप-वे

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने अब इसके लिए दूसरे और तीसरे फेज का भी खांका खींच लिया है। कैंट-गोदौलिया के बाद कैंट रेलवे स्टेशन – सिटी स्टेशन – नमो घाट – रामनगर पड़ाव और तीसरे फेज में रथयात्रा – बीएचयू – रामनगर किले तक रोप-वे (Ropeway) का निर्माण होगा। इसका पूरा एक्शन प्लान जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण के रोप-वे को तैयार करने का बजट 2320 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया गया है। इस प्रोजेक्ट में गंगा पार जाने वाले भी दो रोप-वे रूट शामिल हैं।

15.8 किमी होगी रोप-वे (Ropeway Update) की लंबाई

वाराणसी में रोप-वे (Ropeway Update) की कुल लंबाई 15.8 किमी होगी। कैंट से गोदौलिया 3.8 किमी, कैंट से नमो घाट तक 5.5 किमी, रथयात्रा से बीएचयू और रामनगर तक लगभग 6।5 किमी लंबा रोप-वे तैयार होगा। इसके लिए रथयात्रा से BHU के बीच में 3 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। रोप-वे (Ropeway Update) के दूसरे फेज में जहां 920 करोड़ रुपए खर्च होंगे, वहीँ तीसरे प्रोजेक्ट के लिए 1400 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। गंगा पार रोप-वे बन जाने से पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं सड़कों का भी लोड कम हो जाएगा।

Highlights

  • Ropeway Update:  प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
  • स्टेशन पर होटल, फ़ूड कोर्ट और दुकानें भी होंगी
  • 15.8 किमी होगी रोप-वे (Ropeway Update) की लंबाई
  • दर्शन- पूजन की राह होगी आसान

दर्शन- पूजन की राह होगी आसान

काशी में रोपवे (Ropeway Update) के निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधाएं मिलने वाली हैं। विश्वनाथ धाम का दर्शन-पूजन आसान हो जाएगा। अभी तक जो यात्री कैंट से गोदौलिया तक आते समय कई जगह ट्रैफिक जाम में फंस से जाते थे, वे कैंट से डायरेक्ट गोदौलिया तक पहुंच सकेंगे।

रोपवे का काम करने वाली कंपनी एनएचएलएमएल की परियोजना निर्देशक पूजा मिश्रा ने बताया कि पाइलिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो स्टेशनों का निर्माण अक्तूबर से शुरू करा दिया जाएगा।

Subscribe our Channel

Related Posts:

  • Ropeway
    Ropeway के तीन स्टेशन 80 प्रतिशत तक बनकर तैयार, मई…
  • Ropeway Work Varanasi
    वाराणसी में 3 फेज में बनेगा Ropeway, BHU और रामनगर…
  • Ropeway
    Ropeway: जुलाई में शुरू होगा देश के पहले अर्बन-रोपवे…
  • 24SC10
    PM Modi Varanasi Visit: देश का पहला अर्बन…
  • MGKVP Convocation
    MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
  • प्रधानमंत्री
    वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
Tags: Ropewayropeway in kashiropeway in varanasiRopeway Update
Previous Post

लखनऊ: सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को सीएम योगी से की मुलाकात, पैर छू कर लिया आशीर्वाद, रविवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

Next Post

CM Yogi in Action: सीएम का अधिकारियों को निर्देश, कहा – ‘हर पीड़ित की समस्या का शीघ्र हो निस्तारण’

Next Post
CM Yogi

CM Yogi in Action: सीएम का अधिकारियों को निर्देश, कहा - 'हर पीड़ित की समस्या का शीघ्र हो निस्तारण'

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव