• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Sambhal: संभल जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का फैसला, रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं, मुस्लिम पक्ष को झटका

by Abhishek Seth
February 28, 2025
in देश-विदेश
0
Sambhal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष को झटका दिया है। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट के आधार पर मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति देने से इनकार कर दिया। ASI की तीन सदस्यीय टीम ने मस्जिद का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया कि मस्जिद की पेंटिंग अभी सही स्थिति में है और किसी भी प्रकार के सुधार कार्य की आवश्यकता नहीं है।

हाईकोर्ट ने इसके साथ ही ASI की देखरेख में मस्जिद की तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया है। मस्जिद कमेटी को इस रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 मार्च तक का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

Sambhal: रंगाई-पुताई के लिए दाखिल की गई थी याचिका

25 फरवरी को जामा मस्जिद कमेटी के वकील जाहिर असगर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में तर्क दिया गया कि हर साल रमजान से पहले मस्जिद की सफाई और रंगाई-पुताई की जाती है, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। प्रशासन का कहना था कि मस्जिद ASI के संरक्षण में है, इसलिए कोई भी बदलाव पुरातत्व विभाग की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

याचिका पर 29 फरवरी को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मस्जिद की स्थिति का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की, जिसमें मस्जिद के मुतवल्ली (प्रबंधक) और ASI के अधिकारी शामिल थे। कोर्ट ने इस टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

ASI ने की मस्जिद की जांच, डेढ़ घंटे तक चला सर्वेक्षण

29 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर ASI की टीम ने संभल जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। यह सर्वेक्षण लगभग डेढ़ घंटे तक चला, जिसमें ASI के जॉइंट डायरेक्टर मदन सिंह चौहान, डायरेक्टर जुल्फिकार अली और विनोद सिंह रावत शामिल थे। इस दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से वकील जफर अली भी मौजूद रहे।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एएसपी (उत्तरी) श्रीश चंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी समेत पुलिस बल और PAC जवानों की तैनाती की गई। साथ ही, मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को मजबूत किया गया।

हिंदू पक्ष ने किया रंगाई-पुताई का विरोध

इस मामले में हिंदू पक्ष ने मस्जिद की रंगाई-पुताई का कड़ा विरोध किया। उनका कहना है कि इससे ऐतिहासिक प्रमाण नष्ट हो सकते हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थान पहले एक मंदिर था और मस्जिद में कोई भी बदलाव करने से मंदिर के अवशेषों को मिटाया जा सकता है।

मस्जिद कमेटी ने जिला प्रशासन और ASI को पत्र लिखकर रंगाई-पुताई की अनुमति मांगी थी, लेकिन डीएम ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह मस्जिद ASI के संरक्षण में है, इसलिए कोई भी फैसला पुरातत्व विभाग ही लेगा।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट

इस विवाद से जुड़े एक अन्य मामले में यूपी सरकार ने तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में सरकार ने मस्जिद कमेटी के दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि मस्जिद के पास स्थित एक कुआं मस्जिद की संपत्ति है।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि संभल की शाही जामा मस्जिद सरकारी जमीन पर बनाई गई थी और इसके पास स्थित कुआं भी सरकारी संपत्ति है। सरकार ने मस्जिद कमेटी पर गलत तस्वीरें पेश कर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

सरकार कर रही 19 कुओं का पुनरुद्धार

यूपी सरकार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि संभल में 19 प्राचीन कुओं का पुनरुद्धार किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, यह कुआं पहले सार्वजनिक संपत्ति था, जिसे सभी समुदायों के लोग इस्तेमाल करते थे।

Highlights

  • Sambhal: रंगाई-पुताई के लिए दाखिल की गई थी याचिका
  • ASI ने की मस्जिद की जांच, डेढ़ घंटे तक चला सर्वेक्षण
  • हिंदू पक्ष ने किया रंगाई-पुताई का विरोध
  • यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट
  • सरकार कर रही 19 कुओं का पुनरुद्धार
  • 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद इस कुएं के एक हिस्से पर पुलिस चौकी बना दी गई थी। हालांकि, दूसरा हिस्सा 2012 तक उपयोग में था, लेकिन बाद में इसे ढक दिया गया। अब मस्जिद कमेटी इस कुएं पर अपना स्वामित्व साबित करने का प्रयास कर रही है।

    Subscribe our channel

    Previous Post

    Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली में एवलांच, 57 मजदूर बर्फ में दबे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Next Post

    UP Weather: यूपी में अचानक मौसम बदला, 10 जिलों में छाए बादल, पश्चिमी विक्षोभ करा सकता है बारिश, 35 जिलों में अलर्ट

    Next Post
    UP Weather

    UP Weather: यूपी में अचानक मौसम बदला, 10 जिलों में छाए बादल, पश्चिमी विक्षोभ करा सकता है बारिश, 35 जिलों में अलर्ट

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
    • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
    • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
    • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
    • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
    • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
    • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब
    • Varanasi में 176 तक पहुंचा AQI, हवा की गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता, सुबह ग्रामीण इलाकों में छाई धुंध
    • Mau: अजान और ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, सात हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
    • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
    • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
    • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव