• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर और सोलर पैनल से जनता परेशान: विद्युत बिलों में गड़बड़ी पर Sanjay Chaube ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

by Kajal Seth
July 21, 2026
in देश-विदेश
0
Sanjay Chaube
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष संजय चौबे (Sanjay Chaube) ने गुरुवार को कचहरी स्थित शाही दरबार परिसर में प्रेस वार्ता कर स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर और सौर ऊर्जा योजना से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर सरकार और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं के चलते जनता परेशान है और विद्युत बिलों में लगातार असामान्य बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

संजय चौबे (Sanjay Chaube) ने कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी – Sanjay Chaube

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 2025 को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PUVVNL) के एमडी और UPPCL के चेयरमैन को ईमेल भेजकर स्मार्ट मीटर में “रीडिंग जंपिंग” की शिकायत दर्ज कराई थी।

उनका कहना था कि उनके यहां लगे 4.44 किलोवॉट लोड वाले स्मार्ट मीटर की तुलना में चेक मीटर ने मात्र 24 दिनों में 0.7 यूनिट कम रीडिंग दिखाई, जबकि HPL कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर ने महीने में 9 यूनिट अधिक बिजली दर्ज की।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि यह फर्क “नॉर्मल” कैसे माना जा सकता है, तो अधिकारियों ने मौखिक रूप से इसे सामान्य बताया लेकिन लिखित रूप में जवाब देने से इनकार कर दिया।

UPPCL वेबसाइट पर छिपाए जा रहे हैं आंकड़े

संजय चौबे (Sanjay Chaube) ने कहा कि 19 जुलाई 2025 तक यूपीपीसीएल की वेबसाइट के अनुसार प्रदेशभर में 2.69 करोड़ (26979055) स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 1,39,667 उपभोक्ताओं ने अपने यहां चेक मीटर लगवाए हैं।

फिर भी विभाग ने यह जानकारी साझा नहीं की कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग, चेक मीटर की तुलना में बराबर, कम या ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग जानबूझकर यह डेटा छिपा रहा है क्योंकि अगर यह सार्वजनिक हो जाए तो “बिजली विभाग की पोल खुल जाएगी।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि “जहां खरबों यूनिट की खपत होती है, वहां 0.7 यूनिट के अंतर से भी लाखों यूनिट का घोटाला संभव है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।”

ऑनलाइन शिकायतें हजारों में, लेकिन कार्रवाई शून्य

पूर्व प्रवक्ता ने बताया कि 25 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में 1912 पोर्टल पर 40,895 उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई थीं, जबकि ऑफलाइन शिकायत करने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

संजय चौबे (Sanjay Chaube) ने कहा कि प्रधानमंत्री सौर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को यह वादा किया गया था कि बिजली बिलों में 70% तक कमी आएगी, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक उपभोक्ता के यहां अगस्त माह में सोलर पैनल ने 333 यूनिट बिजली उत्पन्न की, लेकिन बिल में केवल 168 यूनिट को ही माइनस किया गया। उन्होंने (Sanjay Chaube) सवाल उठाया कि “जब सिस्टम ऑन-ग्रिड है, तो सारी सौर बिजली पहले एक्सपोर्ट होनी चाहिए और फिर इंपोर्ट बिजली से एडजस्ट की जानी चाहिए। परंतु विभाग का सिस्टम उपभोक्ता के खिलाफ काम कर रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा सोलर बिजली का बकाया ₹2.5 से ₹3 प्रति यूनिट के हिसाब से अगले साल के बिल में समायोजित करने का प्रावधान “पूरी तरह अन्यायपूर्ण और ठगी जैसा” है, क्योंकि उद्योगपतियों से यही बिजली इससे कई गुना अधिक दर पर खरीदी जाती है।

संजय चौबे (Sanjay Chaube) ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का हवाला देते हुए कहा कि उपभोक्ता को प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन चुनने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीपीसीएल और राज्य सरकार ने UPERC (उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग) की अनुमति के बिना ही सितंबर से पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड में बदलना शुरू कर दिया है।

Also Read

उन्होंने कहा कि जनता हर महीने बढ़ते बिलों से परेशान है और सरकार मौन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर और प्रीपेड सिस्टम वापस नहीं लिए गए और सौर योजना की खामियों को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जन आंदोलन छेड़ देंगे।

Related Posts:

  • varanasi
    पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश बना देश का…
  • Bal Gangadhar Tilak
    1 अगस्त : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar…
  • Sarv Seva Sangh
    Sarv Seva Sangh : बुल्डोजर की धमक रोकने पहुंचे…
  • upneda
    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में नवीनीकृत ऊर्जा का योगदान…
  • पर्यटन
    ऊर्जा विकास अभिकरण व यूपी राज्य पर्यटन विकास लि0 के…
  • WhatsApp-Image-2023-03-23-at-9.06.45-PM
    Varanasi: केवल पानी ही नहीं, बिजली का भी उत्पादन…
Previous Post

ऋषभ शेट्टी कल पहुंचेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर, Kantara Chapter 1 को मिली सफलता के लिए टेकेंगे मत्था

Next Post

Varanasi News: 120 रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को मारा जोरदार धक्का, दिसंबर में होनी थी शादी

Next Post
varanasi news

Varanasi News: 120 रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को मारा जोरदार धक्का, दिसंबर में होनी थी शादी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव