Varanasi: जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब 30 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण समेट लिए। एक घर में सो रही महिला को कट्टा सटाकर गला दबाने का भी आरोप है। घटना के बाद बदमाश भागते समय ग्रामीणों पर असलहा तानकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर जंसा पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक) और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की।
महिला को कट्टा सटाकर दबाया गला
बताया जा रहा है कि बदमाश सबसे पहले चंद्रिका प्रसाद मास्टर के मकान में सीढ़ी के सहारे दूसरे तल पर पहुंचे। वहां सो रही अंजना देवी पत्नी मनोज कुमार को बदमाशों ने कट्टा सटा दिया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि बदमाशों ने उसका गला दबा दिया।
इसके बाद बदमाशों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली। वहां से 5 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए।
Varanasi: लाखों के आभूषण पर हाथ किया साफ
पहले घर (Varanasi) से करीब 100 मीटर दूर बदमाशों ने जमुना प्रसाद के घर को निशाना बनाया। आरोप है कि बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुसे और सो रहे परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए।
इसके बाद दो कमरों के ताले काटकर अंदर घुसे और अलमारी व बॉक्स का ताला तोड़ दिया। बदमाश यहां से 20 हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां और सोने की नथिया समेत चांदी की कमर करधनी, दो जोड़ी पायल, मांग टीका और अन्य आभूषण ले गए। परिजनों के मुताबिक, चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
तीसरे घर से भी नकदी और जेवर चोरी
इसके बाद बदमाशों (Varanasi) ने रामसूरत के मकान को निशाना बनाया। आरोप है कि वे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और एक कमरे में सो रहे परिजनों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए।
एक कमरे का ताला तोड़कर बदमाशों ने अटैची खंगाली और उसमें रखे 4 हजार रुपये नकद, सोने की कान की झुमकी, चार जोड़ी चांदी की पायल और अन्य आभूषण चोरी (Varanasi) कर लिए। इन आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच
घटना (Varanasi) की सूचना पर जंसा पुलिस के साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर आरआरसी सेंटर के पास जाकर रुक गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- रुसी नीना ने प्रेत योनि से मुक्ति के लिए कराया नारायण बलि
जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। लूट की घटना नहीं लग रही है। पुलिस (Varanasi) पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

