• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
Monday, August 31, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: सीवर के गंदे पानी में पलटा टोटो, यात्री घायल, बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसे का कारण

by Kajal Seth
August 31, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास जन्मस्थली के पास बने रविदास पार्क के सामने सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। सड़क पर लंबे समय से जमा सीवर के गंदे पानी और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण सोमवार को यात्रियों से भरा एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो में सवार यात्री गंदे पानी में गिर गए और कई लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी दौरान यात्रियों को लेकर गुजर रहा टोटो अचानक गड्ढे में फंसकर पलट गया। टोटो के पलटते ही उसमें सवार यात्री सड़क (Varanasi) पर भरे सीवर के गंदे पानी में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय नागरिक तत्काल मौके पर पहुंचे और टोटो में फंसे तथा गंदे पानी में गिरे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

दो दिन पहले सपा कार्यकर्ता ने किया था विरोध

गौरतलब है कि इसी समस्या को लेकर शनिवार को सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने सीवर के गंदे पानी में स्नान कर शासन और जिला प्रशासन (Varanasi) के खिलाफ विरोध जताया था। उन्होंने जलभराव और सड़क की बदहाल स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विरोध के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन और संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर सीवर के पानी की निकासी कराएंगे और सड़क मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब उसी स्थान (Varanasi) पर टोटो पलटने की घटना सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

Varanasi: बरसात शुरू होते ही जलभराव, बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात शुरू होने के साथ ही इस सड़क मार्ग पर पानी जमा होने की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैलने के कारण राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से धीरे-धीरे मार्ग की स्थिति खराब होती गई और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और टोटो-ऑटो चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों (Varanasi) का दावा है कि आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंसकर या पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।

प्रतिदिन हजारों लोगों का होता है आवागमन

रविदास जन्मस्थली और रविदास पार्क के आसपास होने के कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ श्रद्धालु, पर्यटक, विद्यार्थी और अन्य राहगीर (Varanasi) भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और गड्ढों की समस्या बने रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें:- डीएम अंकल प्लीज मेरे घर की सड़क बनवा दीजिये, 7 साल की बच्ची ने लगाई गुहार

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीवर के गंदे पानी की निकासी कराई जाए, सड़क पर बने गड्ढों को भरवाया जाए और मार्ग की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Previous Post

Mau: डीएम अंकल प्लीज मेरे घर की सड़क बनवा दीजिये, 7 साल की बच्ची ने लगाई गुहार, पत्रक लेकर पहुंची कार्यालय

Next Post

Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, गलियों में घुसा गंगा का पानी

Next Post
varanasi

Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, गलियों में घुसा गंगा का पानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Sonbhadra: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
  • Kaushambi में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 से अधिक लोगों की मौत, 22 रेस्क्यू, मलबे में अब भी तलाश जारी
  • Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, गलियों में घुसा गंगा का पानी
  • Varanasi: सीवर के गंदे पानी में पलटा टोटो, यात्री घायल, बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसे का कारण
  • Mau: डीएम अंकल प्लीज मेरे घर की सड़क बनवा दीजिये, 7 साल की बच्ची ने लगाई गुहार, पत्रक लेकर पहुंची कार्यालय
  • Sonbahra: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
  • Varanasi: युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने फंदे से लटककर दी जान, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
  • Sonbhadra: स्कॉर्पियो से 36.5 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से बलिया ले जाई जा रही थी खेप
  • Varanasi: सीवर के पानी में उतरे सपा नेता, साबुन लगाकर किया ‘स्नान’; बोले- जब अधिकारी नहीं देख रहे समस्या तो पड़ेगा दिखाना
  • Mau: घोसी में लगातार दूसरे दिन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से छिनैती का आरोपी गिरफ्तार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Sonbhadra: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
  • Kaushambi में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 से अधिक लोगों की मौत, 22 रेस्क्यू, मलबे में अब भी तलाश जारी
  • Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार प्रभावित, घंटों करना पड़ रहा इंतजार, गलियों में घुसा गंगा का पानी
  • Varanasi: सीवर के गंदे पानी में पलटा टोटो, यात्री घायल, बड़े-बड़े गड्ढे बने हादसे का कारण
  • Mau: डीएम अंकल प्लीज मेरे घर की सड़क बनवा दीजिये, 7 साल की बच्ची ने लगाई गुहार, पत्रक लेकर पहुंची कार्यालय
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव