Varanasi: अपना दल कमेरावादी का रोहनिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को हरिहरपुर स्थित ओमकार लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, युवा, महिलाएं और ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहनसराय तिराहे से रोहनिया बाजार तक मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल (Varanasi) ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जनता के प्रमुख मुद्दे होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन का पुनरीक्षण कर उसे और मजबूत बनाने की अपील की।

घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझने
इस दौरान डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी को प्रत्येक बूथ तक मजबूत संगठन खड़ा करना होगा। इसके लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर (Varanasi) जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने का आह्वान किया।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के सवाल पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उनका आरोप था कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके साथ भेदभाव और दमन की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर दावे अधिक किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

अपना दल कमेरावादी जनता की बनेगा आवाज
महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी डॉ. पल्लवी पटेल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने के संबंध में किए गए दावों की वास्तविकता जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अपना दल कमेरावादी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनता की आवाज उठाता रहेगा।

उन्होंने (Varanasi) कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को केवल विधानसभा स्तर पर ही नहीं, बल्कि गांव, सेक्टर और बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाए। युवा और महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

जनसंपर्क को बढ़ावा की मांग
सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। (Varanasi) कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, अभय पटेल, राजेश प्रधान, संजय पटेल, पंकज सेठ, योगीराज सिंह, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, अनिता पटेल, रूबी देवी, शैलेन्द्र राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : 15 साल से छोटे बच्चों का Passport 5 साल तक वैध
सम्मेलन की अध्यक्षता शमशेर बहादुर वर्मा ने की, जबकि संचालन दिलीप सिंह ने किया। सम्मेलन के दौरान (Varanasi) कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
