Varanasi: कैंट थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर चौराहे पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के प्रमुख साड़ी व्यवसायी विजेंद्र सोनी (52) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सोनी सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से करीब 30 मीटर आगे पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन (Varanasi) मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोली सिर में फंसी हुई है। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद ऑपरेशन किए जाने की बात कही है।
Varanasi: प्रमुख कारोबारी परिवार से हैं विजेंद्र
विजेंद्र सोनी तीन भाइयों में बीच के हैं। तीनों भाइयों की पाण्डेयपुर क्षेत्र में प्रमुख व्यवसायियों के रूप में पहचान है। एक ही परिसर में श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर नाम से प्रतिष्ठान संचालित होते हैं।
विजेंद्र सोनी साड़ी का कारोबार संभालते हैं, जबकि उनके बड़े भाई नरेंद्र सोनी ज्वेलरी का व्यवसाय (Varanasi) करते हैं। छोटे भाई जितेंद्र सोनी भी पास में जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।
ये भी पढ़ें:- कुएं में फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव
विजेंद्र सोनी के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के मुताबिक परिवार में सब कुछ सामान्य था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। फिलहाल पुलिस (Varanasi) मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजह सामने आने का इंतजार है।

