• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: कचहरी में बवाल, सेंट्रल बार के निलंबन पर भड़के अधिवक्ता, राहुल राज ने सैकड़ों वकीलों के साथ डीएम पोर्टिको पर दिया धरना

by Kajal Seth
November 10, 2025
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: वाराणसी की कचहरी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति सदस्य अधिवक्ता राहुल राज को अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वर्ष के लिए बार की सदस्यता से निलंबित करने का फैसला विवादों के घेरे में आ गया। सोमवार को राहुल राज ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ डीएम पोर्टिको पर धरने पर बैठकर जोरदार विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निलंबन महज राजनीतिक द्वेष और जातिगत मानसिकता का नतीजा है, न कि किसी वास्तविक गलती का। धरने में शामिल वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर बार एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो पूरे कचहरी परिसर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिससे न्यायिक कार्य ठप हो सकता है।

ADGC मनोज गुप्ता से कहा–सुनी, फिर महामंत्री का ‘लात–घूंसे‘

राहुल राज ने धरने के दौरान मीडिया से बातचीत में पूरी घटना का विस्तार से खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2-3 बजे की बात है। उनके जूनियर अधिवक्ता साथी ने ADJ/FTC फर्स्ट कोर्ट में एक जमानत याचिका दाखिल की थी। इसी दौरान ADGC (Varanasi) (अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता) मनोज गुप्ता ने जूनियर वकील से पैसे की मांग की, जिस पर दोनों के बीच तीखी कहा-सुनी हो गई।

राहुल राज ने कहा, “मैं अपने जूनियर साथी के साथ राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता भवन के पास से गुजर रहा था। तभी मनोज गुप्ता से सामना हो गया। मैंने बड़े विनम्रता से प्रणाम किया और कहा – ‘हम सभी आपके अनुज हैं, कृपया छोटे भाइयों की सुन लिया करिए और जहां संभव हो, मदद कर दिया करिए।’ इतने में ही एक अज्ञात वरिष्ठ अधिवक्ता (जिन्हें मैं न जानता हूं, न मेरा कोई रिश्ता है) ने ADGC (Varanasi) पर हाथ छोड़ दिया। मैंने बीच-बचाव करना शुरू किया, ताकि मामला बढ़े नहीं। लेकिन तभी अधिवक्ता जुटने लगे और सेंट्रल बार के महामंत्री राजेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए।”

राहुल राज के अनुसार, महामंत्री ने उनके एक साथी को लात-घूंसे मारते हुए जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने दावा किया, “यह पूरा दृश्य घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मैं जो बता रहा हूं, वही सत्य है। लेकिन महामंत्री जी ने जातिगत मानसिकता और पद के दुरुपयोग से बिना किसी जांच के, बिना मेरा पक्ष सुने, आनन-फानन में आम सभा बुला ली। सभा में सिर्फ उनके अपने समूह के लोग थे, और राजनीतिक द्वेष से मुझे तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।”

Varanasi नियमों की धज्जियां: ‘नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन

राहुल राज ने सवाल उठाया कि क्या प्रबंध समिति के सदस्य पर कार्रवाई के लिए नियमों का पालन हुआ? उन्होंने कहा, “नियम कहता है कि किसी कार्यकारी सदस्य पर एक्शन लेने से पहले लिखित, मौखिक या टेलीफोनिक नोटिस देना जरूरी है। क्या दिया गया? क्या मुझे आम सभा में अपना पक्ष रखने का मौका मिला? सभी नियम ताक पर रखकर, सिर्फ स्वजातीय भाई के पक्ष में यह फैसला लिया गया। यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।”

उन्होंने चुनौती दी, “मैं वचनबद्ध हूं – सीसीटीवी फुटेज देख लीजिए, मामला श्वेत की तरह साफ हो जाएगा। अगर मेरी कोई भूमिका साबित हुई, तो मैं (Varanasi) कचहरी परिसर छोड़ दूंगा और सभी कार्यों से मुक्त हो जाऊंगा।” राहुल राज ने याद दिलाया कि पहले भी कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, गाली-गलौज की गंभीर घटनाएं हुईं, लेकिन कभी तत्काल सजा नहीं सुनाई गई। “क्या बिना सूचना के, एकतरफा सभा से साजिशन निष्कासन न्यायसंगत है?”

छवि धूमिल करने की साजिश: ‘मैं आंदोलनकारी हूं, अपराधी नहीं

धरने में राहुल राज ने अपनी छवि पर लगाए जा रहे दागों का पुरजोर खंडन किया। उन्होंने कहा, “कुछ जातिगत द्वेष रखने वाले लोग मुझे अपराधी बता रहे हैं। सच्चाई यह है कि मैं छात्र राजनीति (Varanasi) से जुड़ा रहा हूं। आमजन की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ी है। मेरे ऊपर आंदोलनों के मुकदमे हैं, न कि हत्या, लूट, अपहरण या रंगदारी के। न्यायालय में भी सजा के बाद ही किसी को अपराधी घोषित किया जाता है, मुझे किसी मुकदमे में सजा नहीं हुई।”

दिलचस्प बात यह कि राहुल राज ने खुद पर हुए हमले का जिक्र किया। “2021 में मुझे गोली मारी गई थी। क्या गोली खाने वाला व्यक्ति अपराधी होता है?” उन्होंने सभी अधिवक्ताओं, वरिष्ठों, पूर्व-पदाधिकारियों, (Varanasi) DGC और ADGC से अपील की कि सच्चाई जांचें।

राहुल राज कौन हैं? शिक्षा से लेकर खेल तक की चमकदार उपलब्धियां

राहुल राज कोई साधारण अधिवक्ता नहीं हैं। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता गिनाई: काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (Varanasi) से BA, MA, LLB और B.Ed की डिग्री। इसके अलावा, अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय के क्षेत्र में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि। खेलकूद में भी कमाल: 2023 जिला ओलंपिक गेम्स में शूटिंग पिस्टल ओपन कैटेगरी में दूसरा स्थान, और ‘रुस्तम-ए-यूपी’ रेसलिंग में भी सिल्वर मेडल।

read also

आगे क्या? आंदोलन की आहट, कचहरी पर छाया तनाव

धरने में शामिल निखिल त्रिपाठी, विकास चौहान, विकास यादव, प्रमोद मौर्या, हर्ष सोनकर, विजेंद्र गुप्ता, सूर्य कन्नौजिया, सुमंत त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, अमन कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि बार एसोसिएशन फैसला वापस ले और निष्पक्ष जांच करे। अगर नहीं, तो बड़ा आंदोलन होगा। कचहरी परिसर में तनाव का माहौल है, और यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। क्या सेंट्रल बार एसोसिएशन (Varanasi) झुकेगी, या वकीलों का गुस्सा फूट पड़ेगा? आने वाले दिन बताएंगे। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज ही इस विवाद की कुंजी बन चुकी है।

Previous Post

Varanasi: सपा सांसद का सड़क संग्राम: 100 साथी, एक मिशन – दालमंडी बचाओ!

Next Post

Varanasi:राउंड टेबल इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय सामाजिक पहल HEAL, हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल को मिला एक BiPAP मशीन

Next Post
varanasi

Varanasi:राउंड टेबल इंडिया द्वारा संचालित राष्ट्रीय सामाजिक पहल HEAL, हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल को मिला एक BiPAP मशीन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव