• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi News: वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर हादसा, सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत

by Kajal Seth
October 7, 2025
in वाराणसी
0
varanasi news
0
SHARES
83
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे (Varanasi News) पर मंगलवार की तड़के सुबह तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुराग यादव (18 वर्ष), पुत्र साधु यादव, निवासी रामपुर गांव (थाना चौबेपुर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करने लगे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक

घटना मंगलवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। (Varanasi News) अनुराग अपने दो दोस्तों के साथ सुभाष इंटर कॉलेज, चौबेपुर के खेल मैदान जा रहा था, जहां वह रोजाना सेना भर्ती की तैयारी करता था। बहादुरपुर गांव के पास गाजीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने अचानक उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुराग सड़क पर गिर पड़ा और डंपर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Varanasi News: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम लग गया। ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। (Varanasi News) सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया। वहीं इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने छीन ली जिंदगी

स्थानीय लोगों के अनुसार, चौबेपुर का सुभाष इंटर कॉलेज मैदान सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं का प्रमुख केंद्र है। (Varanasi News) रोजाना सैकड़ों युवक सुबह के समय दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अनुराग भी इन्हीं में से एक था और अपने परिवार का सहारा बनने के सपनों के साथ रोज अभ्यास करने निकलता था। लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग ने उसकी जिंदगी छीन ली।

also read

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्थानों पर जहां युवा नियमित रूप से अभ्यास करने जाते हैं, वहां सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं—एक ऐसा होनहार युवक जो फौज में जाकर देश सेवा का सपना देख रहा था, अब केवल यादों में रह गया।

Related Posts:

  • UP Accident
    UP Accident: मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक,…
  • varanasi
    Varanasi: आम से भरे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा,…
  • Varanasi
    Varanasi: तेज रफ़्तार कार ने साइकिल सवार तीन हाकरों…
  • up
    UP: बाराबंकी में पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा…
  • Varanasi
    Varanasi: रोहनिया में सड़क दुर्घटना में संविदा कर्मी…
  • ba
    Bahraich में प्रतिमा विसर्जन में बवाल, युवक की…
Previous Post

पंडित छन्नूलाल मिश्र के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM Yogi: कहा- “भारतीय संगीत जगत के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति”

Next Post

MGKVP में छात्रों ने दीक्षांत से पहले धान रोपकर किया अनोखा प्रदर्शन: 3 दिन से भरा है पानी, बोले- भ्रष्टाचार छिपाने के लिए रुद्राक्ष में हो रहा समारोह

Next Post
mgkvp varanasi

MGKVP में छात्रों ने दीक्षांत से पहले धान रोपकर किया अनोखा प्रदर्शन: 3 दिन से भरा है पानी, बोले- भ्रष्टाचार छिपाने के लिए रुद्राक्ष में हो रहा समारोह

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव