Varanasi: बाबतपुर लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब विमान के एक चालक ने अचानक विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया विमान सुबह हैदराबाद से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा था और कुछ देर बाद इसी विमान को यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरना था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो के विमान में बोर्डिंग से पहले पायलट ने विमान को उड़ाने से मना कर दिया। सभी यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में अपनी बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे।
वाराणसी हवाई अड्डे से उड़ान भरकर मुंबई जाने वाली थी
इस दौरान सभी यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में अपनी बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों की सुरक्षा जांच भी पूरी हो गई थी। इसी दौरान यात्रियों को यह सूचना मिली कि पायलट की तबीयत खराब है और उसने विमान उड़ाने से मना कर दिया है। अचानक जानकारी सामने आने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। अचानक इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद (Varanasi)सिक्योरिटी होल्डिंग एरिया में मौजूद सभी यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने परिसर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की ओर से किसी भी प्रकार की पूर्व में इस तरह की सूचना नहीं दी गई थी और आखिरी समय में इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद उनका पूरा शेड्यूल ही बिगड़ गया है। हालाकि जिस पायलट को इस विमान को उड़ाना था उसकी ड्यूटी का समय पूरा हो चुका था और वह नियम के मुताबिक विश्राम करना चाह रहा था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी रोस्टरऔर इंडिगो प्रबंधन के बीच समन्वय की कमी के कारण इस तरह के हालात वाराणसी (Varanasi) हवाई अड्डे पर उत्पन्न हुए।
विमान को सुबह दिल्ली के लिए भरना था उड़ान
एयरपोर्ट (Varanasi) परिसर में हुए हंगामे के बाद इंडिगो प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए हरकत में आ गया है। इस दौरान एयरलाइन के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कवायत शुरू कर दी। एयरलाइन अधिकारियों ने वैकल्पिक क्रू मेंबर या वैकल्पिक व्यवस्था करना शुरू कर दिया उधर यात्री इस सूचना के बाद परेशान नजर आ रहे थे। इस विमान को सुबह 10:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरना था लेकिन रीशेड्यूल के बाद यह विमान दूसरे चालक दल के साथ अपने निर्धारित समय के बजाय करीब दो घंटे मुंबई के लिए उड़ान भरा।
ये भी पढ़े:उत्तर प्रदेश में AI से मिलेगी स्कॉलरशिप और पेंशन
इसको लेकर निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि यह विमान हैदराबाद से उड़ान भर कर वाराणसी (Varanasi) पहुंचा था इसके बाद मुंबई के लिए उड़ान भरना था इसी दौरान चालक ने विमान को उड़ाने में असमर्थता जाहिर किए यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरलाइंस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
