वाराणसी। विकास प्राधिकरण (VDA) की प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को सारनाथ क्षेत्र में कुल 17 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे ध्वस्त कराया गया।
सारनाथ वार्ड अंतर्गत प्रभुनारायण कालोनाइजर द्वारा मौजा-सिंहपुर, रिंग रोड के समीप बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 12 बीघा और महेंद्र गौतम कालोनाइजर द्वारा अरहिंद नगर कॉलोनी सिंहपुर सारनाथ में बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग पांच बीघा अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। इन अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध वीडीए प्रवर्तन टीम ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की। इस दौरान वीडीए के अधिकारियों में देवचंद्र राम, जोनल अधिकारी चंद्रभान दीक्षित और अवर अभियंता आरके सिंह मौजूद रहे।







