Varanasi: उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया समेत 10 से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वाराणसी में सुबह सात बजे दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई, जिसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा।
घने कोहरे के कारण इंडिगो की बेंगलुरु और दिल्ली से Varanasi आने वाली दो उड़ानें यहां उतर नहीं सकीं। दोनों विमानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
Varanasi: 8 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान
बारिश के बाद अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों (Varanasi) में धूप कमजोर पड़ गई है। दिन के तापमान में करीब 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कई स्थानों पर रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है।
Varanasi में रविवार देर रात तेज बारिश भी हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना है। केवल सोनभद्र में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का यूपी पर सीधा असर नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवातीय तंत्र विकसित हुआ है। हालांकि, इसका उत्तर प्रदेश पर कोई सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश (Varanasi) के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
अक्टूबर में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के दौरान 32.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 28.2 मिलीमीटर है। इस प्रकार प्रदेश में अक्टूबर में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।
नवंबर में पूर्वांचल में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार नवंबर महीने में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश (Varanasi) हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें:- लंका में खंभा हटाने के दौरान दौड़ा करंट, 14 वर्षीय किशोर की मौत
पूर्वांचल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कुछ कम रह सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

