Mau: दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में घोसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ागांव में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित करीब 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार की शाम करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव (mau) में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है।
सूचना पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और अब्बास पुत्र स्व. सरवर बख्श निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार कर लिया।
Mau: अनुमानित कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 प्रकार के कुल 102 डिब्बों में रखे पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस (mau) ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में घोसी कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- लंका में खंभा हटाने के दौरान दौड़ा करंट, 14 वर्षीय किशोर की मौत
कार्रवाई (mau) करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल इंद्र कुमार पटेल, राजवंत राय एवं सुनील यादव शामिल रहे।

