Varanasi: रामलीला मैदान में विपक्ष की ‘वोट बचाओ’ महारैली के ठीक बाद सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा। चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा पलटवार किया। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR को लेकर देश में बनाए जा रहे भ्रामक वातावरण पर बात कही। वहीं पात्रा ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 13 करोड़ वोट चोरी के आरोप का खंडन भी किया। उन्होंने कहा रोज 50 हजार युवा वोटर जोड़े जा रहे हैं, फॉर्म-6 में कोई संशोधन नहीं हुआ, और देश में 38 लाख BLA हैं तो क्या कांग्रेस के BLA काम नहीं करते?
2014 से 2025 तक 56 चुनाव हारे राहुल
उन्होंने तंज कसा कि राहुल खुद काम नहीं करते, सिर्फ चिल्लाते हैं। 2014 से 2025 तक 56 चुनाव हारे हैं और कहते हैं ज्ञानेश कुमार BJP को जिता रहे हैं, जबकि ज्ञानेश कुमार तो बाद में आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तमिलनाडु में 39 साल से, यूपी में 37 साल से, तो वहीं उड़ीसा में 35 साल से सत्ता से बाहर है, तो क्या ये भी चुनाव आयोग ने हराया? उन्होंने कांग्रेस के समय बने चुनाव आयुक्तों की पूरी लिस्ट भी गिनाई।

Varanasi: 10 SIR कांग्रेस के शासनकाल में हुए
इस दौरान पात्रा ने (Varanasi) यह भी स्पष्ट किया कि यह 12वां एसआईआर है। इससे पहले 10 एसआईआर कांग्रेस के शासनकाल में हुए थे। दो एसआईआर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय हुए हैं। इसलिए, यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इससे उस आरोप का जवाब मिल जाता है कि हम वोट हटाने के लिए SIR कर रहे हैं, इसका मतलब यह है कि जब आपके कार्यकाल में एसआईआर होती है तो वह ठीक है, लेकिन जब हम मतदाता सूची को शुद्ध करने की प्रक्रिया के तहत ऐसा करते हैं, तो वह गलत हो जाती है।

पात्रा ने बताया कि एसआईआर इलेक्ट्रोरल रोल की शुद्धता बनाए रखने के लिए एक प्रक्रिया है। यह तय करता है कि कौन मतदाता है और किसका नाम सूची से कटना चाहिए। 13 करोड़ वोट चोरी नहीं हुए हैं। यह आंकड़ा एब्सेंट, शिफ्टेड, डिसीज्ड और डुप्लीकेट मतदाताओं का है। उन्होंने कहा कि अगर इतने वोट चोरी होते तो देश में बड़े आंदोलन होते।
Varanasi: 56 चुनाव हारे
पात्रा ने तंज कसा कि राहुल गांधी 56 टिकली लगाए हुए घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 2025 में फरवरी के माह में ज्ञानेश कुमार सीईसी बने थे। इससे पहले वर्ष 2014 से लेकर फरवरी 2025 तक 56 विधायकी का इलेक्शन) कांग्रेस पार्टी हारी है।उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठिए हैं, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है और भारतीय जनता पार्टी (Varanasi) शुरू से ही कहती है कि देश के रिसोर्सेज के ऊपर भारतवर्ष के संसाधनों के ऊपर यदि पहला हक किसी का है तो वो भारतीयों का है।

SIR पर बोले पात्रा
(Varanasi) पात्रा के अनुसार, लगभग 3 करोड़ मतदाता एब्सेंट श्रेणी में हैं। लगभग 6 करोड़ मतदाता स्थायी रूप से शिफ्ट हुए हैं। 2।8 करोड़ लोग मृत घोषित किए गए हैं। देश में 1 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके डुप्लीकेट वोट थे। यह कुल संख्या लगभग 13 करोड़ होती है।
ये भी पढ़े:- यूपी में ठंड ने दी दस्तक: 10 से ज्यादा शहरों में कोहरा
पात्रा ने बंगाल चुनाव में वोट चोरी के आरोप को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि जिन 20 विधानसभाओं में सर्वाधिक वोट कटे, उनमें से अधिकांश पर टीएमसी जीती। (Varanasi) पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव को गैरकानूनी बताया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में केस हुआ है।वहीं रामलीला मैदान की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि 10 लाख भीड़ का झूठा दावा किया था लेकिन कल एक लाख भीड़ भी नही आए।

