• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर 72 घंटे का डायवर्जन, मंदिर रूट बना नो व्हीकल जोन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ये है प्लान

by Kajal Seth
July 19, 2025
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन ने शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक 72 घंटे के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। इसका उद्देश्य कांवड़ियों और बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, वहीं मंदिर मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (Varanasi) की एक लेन को विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। इस लेन पर किसी भी तरह के वाहनों या आमजन का प्रवेश वर्जित रहेगा। चांदपुर से मोहनसराय तक का रूट और मैदागिन से गोदौलिया तक का क्षेत्र पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

Varanasi:मंदिर मार्ग हुआ पर केवल पैदल कांवरियों को छूट

काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्र में केवल पैदल कांवरियों और हाथ ठेला लेकर चलने वालों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है। दोपहिया, चारपहिया, ऑटो व अन्य वाहनों की पूरी तरह मनाही रहेगी।

रिंग रोड से ही डायवर्ट होंगे बाहरी जिले के वाहन

बाहरी जिलों — गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज — से आने-जाने वाले सभी बड़े वाहन रिंग रोड के माध्यम (Varanasi) से गंतव्य तक भेजे जाएंगे। नगर के भीतर कोई भी भारी वाहन नहीं प्रवेश कर सकेगा।

स्थानीय रूट का पुनर्गठन और विशेष डायवर्जन

  1. वाराणसी (Varanasi) के भीतर भी प्रमुख चौराहों, मार्गों और हाईवे से जुड़े इंटरसेक्शन पर डायवर्जन लागू किया गया है।
  2. गाजीपुर से जौनपुर/प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन चौबेपुर से मुनारी होकर भेजे जाएंगे।
  3. चंदौली की ओर से आने वाले भारी वाहन टेंगरा मोड़ से डायवर्ट होकर मिर्जापुर, चुनार, नैनी होते हुए प्रयागराज की ओर भेजे जाएंगे।
  4. रोडवेज और निजी बसें मोहनसराय, गंगापुर, हरहुआ, कपसेठी आदि रूटों से गंतव्यों तक पहुंचेंगी।

ऑटो व ई–रिक्शा को दिए गए वैकल्पिक रूट

शहर (Varanasi) के अंदर ई-रिक्शा और ऑटो के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं:

  1. लहुराबीर से रथयात्रा होते हुए लंका,
  2. चौकाघाट से विशेश्वरगंज होकर गोलगड्डा,
  3. नरिया से लहरतारा होकर कैंट स्टेशन तक,
  4. अंध्रापुल से गिलटबाजार तक विकल्प तय किए गए हैं।

आज सुबह से नो व्हीकल जोन घोषित क्षेत्र:

  1. वाराणसी के (Varanasi) बेनिया, रामापुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया,
  2. गुरुबाग तिराहा से लक्सा मार्ग,
  3. मैदागिन से गोदौलिया रोड,
  4. मदनपुरा, सोनारपुरा और अग्रवाल से ब्रॉडवे होटल तक,
  5. लंका से सामने घाट तक।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

एडीसीपी ट्रैफिक सहित पुलिस टीमें प्रमुख चौराहों और प्वाइंट्स पर तैनात हैं। रूट डायवर्जन (Varanasi) की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नियमों का पालन करें।

also read

सावन के सोमवार को लेकर काशी पूरी तरह तैयार है। प्रशासन का दावा है कि करीब 10 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।

Previous Post

Varanasi: आलोक पारिख बने उपभोक्ता संरक्षण संगठन के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाज में रहा है अहम योगदान

Next Post

Varanasi: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का हथौड़ा, नई सड़क से गिरजाघर तक चला अभियान, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगा मुकदमा

Next Post
varanasi

Varanasi: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का हथौड़ा, नई सड़क से गिरजाघर तक चला अभियान, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगा मुकदमा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव