• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: विश्व एचआईवी/एड्स दिवस पर निकाली गई रैली, हस्ताक्षर अभियान व गोष्ठियों का हुआ आयोजन

by Jansandesh Times
December 1, 2022
in वाराणसी
0
Varanasi: विश्व एचआईवी/एड्स दिवस पर निकाली गई रैली, हस्ताक्षर अभियान व गोष्ठियों का हुआ आयोजन
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। विश्व एचआईवी/एड्स दिवस पर गुरूवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर रैली निकालने, हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को एड्स के खतरे से अवगत कराते हुए एचआईवी संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संदीप चौधरी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण के कारणों के बारे में समाज को जागरूक करने से ही एड्स की बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष एक दिसंबर को विश्व एचआईवी/एड्स दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को इसके खतरे से सतर्क किया जा सके।

सतर्क रहें और दूसरों को जागरूक करें: डॉ० आर० के० सिंह

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में आयोजित जागरुकता गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० आर० के० सिंह ने कहा कि एड्स की बीमारी छुआ-छूत से नहीं, असुरक्षित यौन सम्बन्धों समेत अन्य कारणों से होती है। लिहाजा हमें इस खतरनाक रोग के प्रति खुद सतर्क रहने के साथ ही इस बारे में समाज को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि एचआईवी एक वायरस है। जब यह शरीर में पाया जाता है तो उस अवस्था को एचआईवी पॉजीटिव कहते हैं। एचआईवी संक्रमण के कारण व्यक्ति में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होती चली जाती है। नतीजा होता है कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एक साथ कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसी अवस्था को ही एड्स कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी पाजीटिव होने के बाद अगर समय से उपचार शुरू हो जाए तो पीड़ित सामान्य जीवन जी सकता है। उपचार न होने से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है और उसे तमाम तरह के रोग हो जाते है। इसलिए इसका समय से उपचार जरूरी है।

एचआईवी संक्रमित रोग छिपाएं नहीं, तुरंत उपचार कराएं: डॉ० प्रीति अग्रवाल

कार्यक्रम में एआरटी सेंटर की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रीति अग्रवाल ने एचआईवी संक्रमण के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी का संक्रमण असुरक्षित यौन सम्बन्धों के अलावा किसी संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़वाने, संक्रमित सुई के प्रयोग से भी होता है। इसके अलावा एचआईवी संक्रमित माता-पिता से होने वाले बच्चे को भी एचआईवी संक्रमण का खतरा रहता है। लिहाजा हमें इन सबके प्रति बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित को रोग छिपाने की बजाय उसका फौरन उपचार शुरू कराना चाहिए। यह उपचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के अलावा सर सुन्दरलाल चिकित्सालय स्थित एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट) सेंटर में निःशुल्क होता है। एआरटी सेंटर के डॉ० एसके सिंह ने कहा कि एचआईवी संक्रमित को नियमित उपचार के साथ-साथ अपने खान-पान व व्यायाम पर भी ध्यान देने के साथ ही समय-समय पर चिकित्सकीय सलाह भी लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग बीच में दवा छोड़ देने है। ऐसे लोगों के लिए ही एचआईवी का संक्रमण जानलेवा साबित हो जाता है। उन्होंने बताया कि एआरटी सेंटर में एचआईवी संक्रमितों को निःशुल्क दवा देने के साथ ही उनकी बेहतर जीवन जीने की सलाह भी दी जाती है। कार्यक्रम में काउंसलर अनीता गौड़, सुष्मिता तिवारी, अर्चना उपाध्याय के अलावा एआरटी सेंटर के मयंक चौबे, अजीत, राघवेन्द्र, राजेश, प्रमिला, अमिताभ मिश्र, नौशाद आलम शामिल रहे।

मण्डलीय अस्पताल से निकाली रैली, चलाया हस्ताक्षर अभियान

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय में उमाकान्त फाउण्डेशन और मानव गौरव निर्माण संस्थान के सहयोग से एड्स जागरुकता रैली निकाली गयी साथ ही हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। रैली को मण्डलीय चिकित्सालय के एसआईसी घनश्याम मौर्या ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। यह रैली अस्पताल परिसरल से पिपलानी कटरा, होते हुये लहुराबीर तक गयी और पुनः जिला महिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक  कार्यलय के पास आकर समाप्त हो गयी। रैली में एचआर्इवी एवं एसएसके, आईसीटीसी के प्रभारी अधिकारी डॉ० मुकुन्दजी श्रीवास्तव, पीएफओ संजय सिंह, उमाकांत फाउण्डेशन के परियोजना निदेशक जीतेन्द्र प्रताप सिंह, मानव गौरव निर्माण संस्थान के निदेशक हरिशचन्द्र वर्मा, एचआईवी/टीबी के कोआर्डिनेटर विनय मिश्र, ओएसटी सेंटर के काउसलर प्रेमप्रकाश समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। बाद में हुई गोष्ठी में लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गयी।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • WhatsApp Image 2022-12-01 at 6.31.02 PM
    World Aids Day: पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को…
  • Aids
    World HIV/Aids Day (1 December): एचआईवी संक्रमितों…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • Eye Flu
    Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के…
  • IMG-20230517-WA0032
    पशुधन मंत्री ने यूपी पोल्ट्री डेवलपमेन्ट पोर्टल का…
Tags: aids dayhivworld aids dayworld hiv day
Previous Post

नए साल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेंगे नए सीएचओ, जल्द ही जनपद में होगी तैनाती

Next Post

World Aids Day: पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को एड्स के बारे में दी गई जानकारी, जागरूक रहने का दिया सन्देश

Next Post
World Aids Day: पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को एड्स के बारे में दी गई जानकारी, जागरूक रहने का दिया सन्देश

World Aids Day: पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों को एड्स के बारे में दी गई जानकारी, जागरूक रहने का दिया सन्देश

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.