• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

आखिर भगवान परशुराम ने क्यों बनाया इस पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन?

by Lucknow Tutorial Team
June 16, 2023
in धर्म कर्म
0
आखिर भगवान परशुराम ने क्यों बनाया इस पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन?
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भगवान परशुराम भगवान विष्णु के दस पूर्ण अवतारों में से छठे अवतार थे जिन्हें आवेशावतार या क्रोधावातर भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए अपनी माँ तक का गला काट दिया था तो जरा सोचिये जिन्होंने उनके पिता का ही वध कर दिया हो, उसका वे क्या हाल करेंगे।

हम सभी यह सुनते हैं कि भगवान परशुराम ने समूची पृथ्वी को 21 बार क्षत्रिय विहीन कर दिया था जो कि गलत है। उन्होंने इस पृथ्वी से हैहय वंश के क्षत्रियों तथा उसके सहयोगी क्षत्रियों का इक्कीस बार नाश किया था। आज हम आपको उस वीभत्स घटना की संपूर्ण जानकारी देंगे।


परशुराम ने क्षत्रियों का विनाश क्यों किया
राजा सहस्त्रबाहु का ऋषि जमदग्नि के आश्रम में आना
उस समय एक महान राजा थे जिनका नाम था सहस्त्रबाहु अर्थात जिसकी एक हज़ार भुजाएं हो। उनका वास्तविक नाम कार्तवीर्य अर्जुन था जिसे हज़ार भुजाएं अपने गुरु दत्तात्रेय से वरदान स्वरुप मिली थी। उसने लंका के परमप्रतापी राजा रावण तक को भी पराजित कर दिया था जिस कारण उसमे अहंकार आ गया था।


एक दिन वह भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि के आश्रम में अपनी सेना सहित विश्राम करने पंहुचा। जब ऋषि ने महाराज को अपने आश्रम में आते हुए देखा तो उन्होंने उनकी पूरी आवभगत की। ऋषि जमदग्नि के पास कामधेनु गाय थी जो उन्हें स्वयं देवताओं से प्राप्त हुई थी। उसे सुरभि के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने उस गाय की सहायता से राजा तथा सभी सैनिकों के लिए दूध, मक्खन इत्यादि की व्यवस्था की।


राजा जमदग्नि ऋषि की आवभगत से बहुत प्रसन्न हुए लेकिन जब उन्होंने उस गाय की महत्ता तथा उपयोगिता सुनी तो उनका मन उस पर आसक्त हो गया। उन्होंने ऋषि जमदग्नि ने वह गाय उन्हें देने को कहा। चूँकि ऋषि जमदग्नि के आश्रम का सारा काम तथा यज्ञ हवन के लिए सामग्री उसी गाय पर निर्भर थी, इसलिये उन्होंने राजा को गाय देने से मना कर दिया।


इस पर राजा को क्रोध आ गया और उसने आश्रम को तहस-नहस कर दिया तथा बलपूर्वक गाय को वहां से ले गए। चूँकि ऋषि जमदग्नि एक ब्राह्मण थे, इसलिये उन्होंने किसी प्रकार का बलप्रयोग नही किया। उस समय भगवान परशुराम किसी कार्य से बाहर गए हुए थे।


भगवान परशुराम और सहस्त्रबाहु के बीच युद्ध
जब परशुराम आश्रम वापस आये तब उन्हें सारी घटना का पता चला। उनका क्रोध सातवें आसमान पर पहुँच गया तथा वे अपनी कुल्हाड़ी उठाकर अकेले ही महिष्मति नगरी पहुँच गए। वहां जाकर उन्होंने राजा सहस्त्रबाहु को युद्ध की चुनौती दी। भगवान परशुराम ने इतना भयानक युद्ध किया कि उन्होंने अकेले ही राजा सहस्त्रबाहु की हज़ार भुजाओं को काटकर अलग कर दिया तथा उसका वध कर दिया। इसी के साथ उन्होंने उसकी सेना को भी बहुत आघात पहुँचाया।


भगवान परशुराम सुरभि गाय को लेकर पुनः आश्रम लौटे तथा अपने पिता को संपूर्ण बात बताई। उनके पिता को यह बात जानकर दुःख हुआ तथा उन्होंने उनसे कहा कि एक ब्राह्मण को राजा के ऊपर अस्त्र नही उठाना चाहिए। इसलिये अब उन्हें इसका प्रायश्चित करना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने परशुराम को तीर्थयात्रा पर भेज दिया।


ऋषि जमदग्नि की हत्या व परशुराम का क्रोध
जब परशुराम तीर्थयात्रा पर गए हुए थे तब सहस्त्रबाहु के पुत्रों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ऋषि जमदग्नि के आश्रम पर आक्रमण कर दिया तथा उनकी हत्या कर दी। परशुराम तीर्थयात्रा पूर्ण करके जब आश्रम वापस आये तब आश्रम को तहस-नहस देखकर विचलित हो उठे।


उन्होंने अपनी माता को विलाप करते हुए देखा तथा अपने पिता का सिर धड़ से अलग देखा। यह देखकर उन्होंने उसी समय संकल्प लिया कि वे दुष्ट हैहय वंश का समूचा नाश कर देंगे। इसके पश्चात उन्होंने अपनी कुल्हाड़ी से महिष्मति नगरी के सैनिकों, हैहय वंश के हर एक क्षत्रिय तथा उसके सहायक के रक्त की नदियाँ बहा दी।


कहते हैं कि उन्होंने कई विशाल कुंड का निर्माण करवाया जिसमें सभी क्षत्रियों का रक्त बहता था। कुल इक्कीस बार उन्होंने हैहय वंश के क्षत्रियों तथा सहस्त्रबाहु के वंशजों का रक्त बहाया तब जाकर उनके प्रतिशोध की अग्नि शांत हुई थी। इसके पश्चात उन्होंने और युद्ध करने से सन्यास ले लिया था।

Anupama Dubey

Related Posts:

  • 2021-03-02123
    भगवान परशुराम के बारे में संपूर्ण जानकारी
  • parshuram-jayanti-cover_1587822109123456789
    भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान परशुराम के बारे…
  • sharabh-avtar_1683112290123
    भोलेनाथ का शरभ अवतार जिनके व्दारा नरसिंह अवतार को…
  • 1572589355-0308123
    जीवन परिचय: राजा सहस्त्रबाहु और उनका जीवन परिचय
  • f439c4e26c723e847c553dcfa66073bc123
    भगवान विष्णु के व्दारा गंडभेरुंड अवतार लेने की कथा
  • Prasuram-3
    किस कारण की वजह से परशुराम ने अपनी माता का सिर काटा?…
Tags: धर्म कर्मपरशुराम ने किया क्षत्रियों का विनाशभगवान परशुराम ने की पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन
Previous Post

बनाइये प्रेशर कुकर में फ्रोज़न मटर का पुलाव

Next Post

जीवन परिचय: राजा सहस्त्रबाहु और उनका जीवन परिचय

Next Post
जीवन परिचय: राजा सहस्त्रबाहु और उनका जीवन परिचय

जीवन परिचय: राजा सहस्त्रबाहु और उनका जीवन परिचय

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.