• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Conjunctivitis: Alert ! वाराणसी में तेजी से फैल रहा ‘Eye Flu’, जानिए इसके लक्षण व बचाव के उपाय

by Abhishek Seth
July 23, 2023
in वाराणसी, हेल्थ
0
Eye Flu
0
SHARES
704
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) या Eye Flu जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘आँख आना’ भी कहते हैं। वाराणसी में तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, यह एक पैनेडेमिक है, जो कि मौसम बदलने के साथ ही तेजी से फैल रहा है। जो भी लोग इससे प्रभावित हैं, उन्हें काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यह रोग आँख की पुतली के सफ़ेद भाग को प्रभावित करता है।

यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक बड़ी आसानी से फैलता है। यह रोग आँखों की सफाई की कमी, अस्वच्छता, बिगड़े हुए संपर्क लेंस, आदि के कारण हो सकता है। इसके अलावा कुछ डॉक्टर्स मानते हैं कि संक्रमित व्यक्ति के आंखों में भी देखने से यह रोक फैलता है। इसलिए डॉक्टर्स के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के आंखों में देखने से बचें।

Highlights

  • कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के प्रकार:
  • कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के लक्षण:
  • कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) से बचाव:

कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के प्रकार:

1. वायरल कॉन्जंक्टिवाइटिस: यह रोग वायरस से होता है और इसमें आँखों में लालिमा और पानी बहने की समस्या होती है। यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलता है। जिसके बाद यह रोग आसानी से दूसरे से तीसरे और फिर चौथे व पांचवें व्यक्ति में फैलने लगता है।

2. बैक्टीरियल कॉन्जंक्टिवाइटिस: इस प्रकार का कॉन्जंक्टिवाइटिस बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है और यह आँखों के भीतर लाल और पानी बहने की समस्या के साथ जुड़ा होता है।

3. एलर्जिक कॉन्जंक्टिवाइटिस: यह रोग विभिन्न एलर्जीज के कारण होता है, जैसे कि धूल, मिट्टी, पोलन, पशुओं के कत्ते आदि। इसमें आँखों की खुजली, लालिमा, और आँखों से पानी बहने की समस्या होती है।

4. रेखांकित कॉन्जंक्टिवाइटिस: इसमें आँखों के सफेद भाग पर रेखाएं बन जाती हैं, जिससे लाइट में देखने में कठिनाई होती है।

Conjunctivitis
इस संक्रमण में आँखें इसी तरह लाल हो जाती हैं

कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के लक्षण:

कॉन्जंक्टिवाइटिस के विभिन्न प्रकार के अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, कुछ आम लक्षण निम्नलिखित हैं:

1. आँखों का लाल होना।

2. आँखों में जलन और खुजली का अनुभव।

3. आँखों से पानी बहने की समस्या।

4. आँखों के सफेद भाग का सूजन और लालिमा।

5. आँखों में संक्रमण के कारण आंखों का बिंदु बन जाना।

6. सुबह को आंखों में आंखों के पलकों को खोलने में कठिनाई।

7. आँखों में हल्का दर्द।

Conjunctivitis
Conjunctivitis में पहले एक आंख और फिर कुछ ही घंटों में दूसरी आँख में भी इन्फेक्शन फैलने लगता है

कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) से बचाव:

वैसे तो कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) जैसे संक्रमण के रोग से बचाव के लिए चिकित्सीय परामर्श की आवश्यकता है। फिर भी कुछ ऐसे स्टेप्स हैं, जिन्हें अपनाकर इनसे बचा जा सकता है। वाराणसी के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ० अनुराग टंडन के अनुसार, घर में कुछ आसान सी चीज़ें अपनाकर इसके संक्रमण को एक दूसरे में फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि डॉ० टंडन के अनुसार, ऐसी स्थिति में घरेलु उपचार कदापि न करें।

  • कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) की तीव्रता काफी तेज होती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। आंखों के इस रोग से संक्रमित होने की स्थिति में अपने मन से कोई भी दवा न लें।
  • अपने आँखों को साफ़ पानी से दिन में 7-8 बार धुलें। आंखों की सफाई से काफी हद तक इससे राहत मिल सकती है।
  • आँखों को स्वच्छ रखने के लिए आसपास की साफ़-सफाई का भी ध्यान रखें। धूल और कीटाणुओं के संपर्क से बचने के लिए आँखों को हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रखना अहम है।
  • अपने हाथों को साबुन से धोना और समय-समय पर हाथों को अल्कोहल या सैनिटाइज़र से साफ़ करना बहुत महत्वपूर्ण है। आपको अपने हाथों से आँखों को छूने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आँखों को संक्रमण का खतरा हो सकता है।
  • आंखों में इन्फेक्शन ज्यादा होने पर नजदीकी मेडिकल स्टोर से कोई नार्मल एंटीबायोटिक आई ड्रॉप का ही प्रयोग करें।
  • इस संक्रमण में आंखों में हल्का दर्द भी होता है। ज्यादा दर्द होने पर उससे निजात पाने के लिए कोई पेन किलर ले सकते हैं।
  • घर में जिसे भी इन्फेक्शन हो, उसका रुमाल, कपड़ा आदि अन्य लोगों से दूर रखें।
  • अन्य लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए संक्रमित व्यक्ति आँखों पर काला चश्मा लगाए रखे। जिससे अन्य लोगों की नजर उसपर न पड़े और वे संक्रमण से बचे रहें।
  • दर्द के लिए स्ट्रॉयड वाले आई ड्रॉप का प्रयोग बिल्कुल न करें। यह आँखों को नुकसान पहुंचाता है।
  • यदि कॉन्जंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) से एक दिन में राहत न महसूस हो, तो नजदीकी आंख के डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें।

Subscribe our Youtube Channel

Related Posts:

  • Eye Flu
    Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Heat Wave Alert
    Heat Wave Alert: धूप में 3 घंटे बड़े भारी, उप्र…
  • eyebrow123
    आंखों की जलन से हैं परेशान तो अपनाएं यह घरेलू उपाय!…
  • 2022_5image_14_00_548829835maineyesnew-ll123
    Eye Care: तेज धूप और गर्मी से आंखों में होती है…
  • rose-water-main123
    आंखों के लिए बेहतरीन आई ड्रॉप का काम करता है गुलाब…
Tags: ConjunctivitisConjunctivitis spreading in vnsConjunctivitis updtaeeye flu
Previous Post

Gyanvapi ASI Survey Order: ASI जांच के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने खटखटाया SC का दरवाजा, कहा – यह आदेश उच्चतम न्यायालय की अवमानना

Next Post

लखनऊ में स्वच्छ पर्यावरण सेना के कार्यकतार्ओं ने गोमती नदी को किया साफ

Next Post
लखनऊ में स्वच्छ पर्यावरण सेना के कार्यकतार्ओं ने गोमती नदी को किया साफ

लखनऊ में स्वच्छ पर्यावरण सेना के कार्यकतार्ओं ने गोमती नदी को किया साफ

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.