• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Cultural Festival Of Kashi : गंजारी में पीएम मोदी होंगे ‘मेगा इवेंट’ के ‘चीफ गेस्ट’!

by Kajal Seth
September 14, 2023
in वाराणसी
0
Cultural Festival Of Kashi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनपद स्तरीय कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक, चयनित अव्वल प्रतिभाएं होंगी सम्मिलित
  • बीते 11 सितंबर तक 34 हजार 660 कलाकारों ने की है भागीदारी, दर्शक रहे 91 हजार
  • विभिन्न समाज के लोगों समेत विशिष्ट कलाकारों, संस्था-संगठनों के कार्यक्रम भी हो रहे

Cultural Festival Of Kashi : मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी लोकसभा में आयोजित हो रहे काशी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अब तक के हुए कार्यक्रमों की विधावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन इसी कार्यक्रमों के मद्देनजर हो रहा है जिसमें विजेताओं को उनके द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। दरसल, काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आगामी 23 सितंबर को गंजारी में प्रस्तावित जनसभा में कराने की संभावना है।

Cultural Festival Of Kashi

एकप्रकार से महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) का मेगा इवेंट भी वही होगा। मौके पर पीएम महोत्सव के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से मुखातिब होंगे। सिर्फ यही नहीं वह कई उदीयमान कलाकारों को सम्मानित भी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में संबंधित खाका खींचा जा रहा है। इधर, न्याय पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय और जोन स्तरीय आयोजन के बाद अब जनपद स्तरीय कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक आयोजित किये जाएंगे।

जनपद में बीते एक सितंबर से चल रहे रंगारंग महोत्सव में गायन, वादन और नृत्य वी विभिन्न विधाओं समेत नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां की जा रही हैं। अबतक विकास खंडों में न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर समेत शहरी इलाके में जोनवार कार्यक्रम कराये जा चुके हैं। इन सभी में कुल मिलाकर करीब 34 हजार 660 कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया और उसके गवाह बने करीब 90 हजार 734 दर्शक।

For More Update

जनपद के इतिहास में यह पहला अवसर (Cultural Festival Of Kashi) है जबकि दस साल की उम्र से लेकर बुजुर्ग तक ने एक निर्धारित अवधि के भीतर आयोजित किसी कार्यक्रम में इनती बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर गायन, वादन, नृत्य और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा दिखायी। इसकी प्रत्येक स्तर पर सराहना हो रही है। महोत्सव में भागीदारी से लिए 50 हजार 142 लोगों ने आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इनके अतिरिक्त 220 दिव्यांग कलाकारों का भी पंजीकरण हुआ था।

Cultural Festival Of Kashi

दूसरी ओर, ऐसे लोगों को भी महोत्सव में मौका दिया गया जो किन्हीं कारणों से पोर्टल पर अपनी पंजीकरण नहीं करा सके थे। उन लोगों का पंजीकरण तय तिथि में कार्यक्रम स्थलों पर ही करते हुए अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया गया। सिर्फ यही नहीं, महोत्सव के तहत नगर के प्रतिष्ठित कलाकार बीते सात सितंबर से अस्सी घाट पर कार्यक्रम पेश कर रहे हैं जो आगामी 20 सितंबर तक चलेगा।

Highlights

  • 40 पार के 1400 से अधिक, कलाकार हुए शामिल
  • Cultural Festival Of Kashi : खर्च होंगे 3 करोड़ से अधिक
  • मोदी के सामने प्रस्तुति को पैरवी में जुटे ‘बड़कवा’

इधर, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती आदि समाज के कलाकारों की प्रस्तुतियां गत मंगलवार से पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज के मंच पर आरंभ हुआ है जो 18 सितंबर तक होगा। उधर, व्यापार मंडलों और महाविद्यालयों को अलग से अवसर दिया गया और उनके कार्यक्रम जारी हैं। इस आयोजन का नाम भले ही ‘महोत्सव’ रखा गया है लेकिन न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जोन स्तरीय कार्यक्रम प्रतियोगितात्मक थे। उनमें से चुनकर आने वालों को डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अपनी श्रेष्ठतम प्रस्तुति देनी होगी।

40 पार के 1400 से अधिक, कलाकार हुए शामिल

पहली सितंबर से चल रहे काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) उद्देश्य है कि छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर मिले और उन्हें मंच देकर प्रोत्साहित किया जाय। ताकि वह अपने हुनर को और बेहतर ढंग से निखारकर आगे बढ़ सकें। इसके लिए गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं सहित नुक्कड़ नाटकों में कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में मुख्य रूप से तीन आयु वर्ग के अंतर्गत कलाकारों की भागीदारी हो रही है।

Cultural Festival Of Kashi

बीते 11 सितंबर तक उनमें दस वर्ष से 18 साल की उम्र तक के कुल 27 हजार 70 लोगों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। वहीं, 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के तीन हजार 179 कलाकारों की हिस्सेदारी थी। जबकि 40 साल से अधिक उम्र को एक हजार 427 लोगों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें जनपद के विशिष्ट कलाकार और अधिकारी-कर्मचारी वर्ग समेत संस्था-संगठनों के आर्टिस्ट शामिल नहीं हैं। यानि कलाकारों की संख्या अबतक गिनी जा चुकी संख्या से कहीं अधिक है।

Cultural Festival Of Kashi : खर्च होंगे 3 करोड़ से अधिक

जनपद में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) जारी है। जबकि काशी सांसद खेल महोत्सव, काशी सांसद ज्ञान महोत्सव और काशी सांसद टूरिस्ट गाइड कंपटीशन आगामी दिनों होना है। सूत्रों की मानें तो सिर्फ काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के लिए लगभग एक करोड़ 78 लाख रुपये का बजट तय हुआ था लेकिन उसमें संशोधन के बाद बजट में बदलाव हुआ। महोत्सव के मेगा इवेंट के लिए सेलिब्रिटी कलाकारों को बुलाने की तैयारी थी।

वह इवेंट 24 सितंबर को प्रस्तावित था। परंतु अब बदली हुई परिस्थितियों में चर्चा है कि आगामी 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए गंजारी में उनकी जनसभा के दौरान महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) का समापान मेगा इवेंट के तौर पर उन्हीं के हाथों कराया जाएगा। इस कारण जिन सेलिब्रिटी कलाकारों को आमंत्रित करने की कवायद थी, उस पर विराम लगाते हुए गंजारी में पीएम के मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक महोत्सव का समापन कराने की कोशिश है। इसलिए सेलिब्रिटी कलाकारों को दी जाने वाली फीस में स्वाभाविक रूप से कटौती कर दी गयी है।

Pm in kashi

जानकारों के अनुसार इस सांस्कृतिक महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) समेत काशी सांसद खेल महोत्सव, काशी सांसद ज्ञान महोत्सव और काशी सांसद टूरिस्ट गाइड कंपटीशन पर कुल मिलाकर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की उम्मीद है।

मोदी के सामने प्रस्तुति को पैरवी में जुटे ‘बड़कवा’

चर्चा है कि गंजारी में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) के संभावित समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी प्रस्तुति देने के लिए जिले के कई ‘बड़कवा’ पैरवी में जुट गये हैं। जबकि मुख्य रूप से उभारती और छुपी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस महोत्सव की पहल की गयी है। सूत्र बताते हैं यदि आगामी 23 सितंबर को इस महोत्सव का समापन पीएम के हाथों कराया गया तो उस दौरान मोदी कई नये प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रमाण-पत्र आदि देकर सम्मानित करेंगे।

साथ ही कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को भी प्रधानमंत्री के सामने पेश करने का प्रयास होगा। लेकिन यदि पहुंच और पैरवी के बल पर ‘बड़कवा’ लोगों को पीएम के सम्मुख कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका हासिल कर लिया तो कई नये कलाकारों के कार्यक्रमों (Cultural Festival Of Kashi) में कटौती करनी होगी।

Cultural Festival Of Kashi

हालांकि इस बारे में निर्णय स्थानीय स्तर के बजाय उच्च स्तर पर ही होना है। उसके बावजूद जिला प्रशासन अपने स्तर पर सभी तैयारी रखेगा। ताकि यदि हाई लेवल पर इस कार्यक्रम को हरी झंडी मिली दी गयी तो कोई समस्या न हो। चर्चा यह भी है कि महोत्सव (Cultural Festival Of Kashi) के अंतर्गत अपना कार्यक्रम पेश करने के लिए कई सिद्धहस्त कलाकारों ने मानदेय की भी मांग रखी है। बनारस के ऐसे कलाकारों का रुख देखकर अफसर परेशान हैं।

Previous Post

Deputy CM Keshav : आजम खान के ठिकानों पर पड़े रेड से अखिलेश के पेट में दर्द क्यों- उपमुख्यमंत्री केशव ने वाराणसी में कहा..

Next Post

lucknow: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों ने सरकार का पुतला फूंका,भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Next Post
पुतला

lucknow: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों ने सरकार का पुतला फूंका,भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • 2027 से पहले BJP का ‘कास्ट बैलेंस’, राज्यसभा की 8 सीटों में OBC-दलित और महिला प्रतिनिधित्व पर खास फोकस
  • SP नहीं उतारेगी तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार, अखिलेश बोले- अब 3 नहीं, 403 पर निगाह
  • 46 साल पुरानी रामलीला पर इस बार लगा विराम, Bareka में होगी संगीतमय श्रीराम कथा
  • Tamil Nadu उपचुनाव में सियासी घमासान: DMK का TVK पर गंभीर आरोप, वोटरों को पैसे-सामान बांटने का दावा
  • Varanasi में मौसम ने बिगाड़ा हवाई सफर: 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, कम दृश्यता के चलते नहीं हो सकी लैंडिंग

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कचहरी-संदहा मार्ग पर चला बुलडोजर, छह मशीनों से ध्वस्तीकरण; नोटिस के बाद भी नहीं हटे अवैध निर्माण
  • Varanasi: वडनगर से काशी पहुंचेगी बाइक सेवा यात्रा, जगतपुर कॉलेज में विशाल जनसभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित
  • Varanasi: बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से भिड़े सपाई, आशुतोष सिन्हा के नामांकन जुलूस में जमकर हंगामा
  • Sonbhadra पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.25 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत 15 लाख
  • हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ी, BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद लिया फैसला
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव