Sonbhadra: ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पन्नूगंज पुलिस ने एक युवक को 10 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति फ्रॉन्क्स कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.10 लाख रुपये, जबकि वाहन समेत कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात पन्नूगंज पुलिस टीम बिहारी मोड़ से करीब 50 मीटर आगे ग्राम परसौटी के पास संदिग्ध वाहनों (Sonbhadra) की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तेजी से मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेराबंदी करते हुए वाहन को रोक लिया।
Sonbhadra: प्लास्टिक के बोरे से बरामद हुए पांच पैकेट
तलाशी के दौरान वाहन में सफेद-लाल रंग के प्लास्टिक के बोरे से पांच पैकेट बरामद हुए। जांच और भौतिक सत्यापन (Sonbhadra) में पैकेटों में गांजा पाया गया, जिसका कुल वजन 10 किलो 250 ग्राम निकला। वाहन चालक की पहचान राजप्रकाश बौद्ध (21) पुत्र जयप्रकाश, निवासी परसौटी, थाना पन्नूगंज के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पन्नूगंज थाने में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। अभियुक्त को 06 अक्तूबर की रात 00:46 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बरामद वाहन को भी धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई (Sonbhadra) के लिए थाना परिसर में खड़ा कराया है।
ये भी पढ़ें:- 2027 से पहले BJP का ‘कास्ट बैलेंस’, राज्यसभा की 8 सीटों पर खास फोकस
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 62/2025, धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

