टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने एक बार फिर से बाजी मारी है। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया। टीम के लिए सैम कर्रन और आदिल रशीद ने खतरनाक गेंदबाजी की।
इंग्लैंड ने दूसरी बार टी 20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उसने 2010 में फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इसके बाद टीम साल 2016 में भी फाइनल में पहुंची। लेकिन तब उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था।







