• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, October 2, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

G-20 की थीम पर वाराणसी में निकलेगी शिव बारात

by Abhishek Seth
February 17, 2023
in वाराणसी
0
G-20 की थीम पर वाराणसी में निकलेगी शिव बारात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 20 देशों के ध्वज संग राष्ट्राध्यक्षों का मास्क लगा कर चलेंगे लोग
  • मसाने की होली संग मथुरा और वृन्दावन की भी होली

वाराणसी। काशी का कण-काना देवाधिदेव महादेव को समर्पित है। काशी में शनिवार को महाशिवरात्रि अत्यंत धूम-धाम से मनाई जाएगी। काशी में इस बार महाशिवरात्रि खास तरीके से आयोजित होने वाली है। इस बार के अड़भंगी शिव बारात में G-20 की भी झांकी होगी। शिव बारात के अड़भंगी सरीखे 20 देशों के राष्ट्रध्यक्षों का मास्क लगा कर उन देशों का ध्वज लेकर लोग भंग-बूटी व रंग-तरंग से लबरेज रहेंगे। इसके साथ ही इन देशों के राष्ट्रध्यक्षों की बरसों की मुराद भी पूरी होगी। एशिया के 20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा भारत का इससे मान बढ़ा है। हर कोई उत्साहित है। ऐसे में भला भोलेनाथ की बारात में वे शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। अबकी शिव बारात में फलां-फलां तो रहेंगे ही लेकिन एक झांकी ऐसी भी होगी जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र होगी। जी-20 सम्मेलन की तर्ज पर ही इसका नाम G-20 रखा गया है।

G-20 अंतराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच

कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह के अनुसार, G-20 अंतराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इसमें दुनिया के बीस देश शामिल हैं।  इसमें सभी तरह की आर्थिक समस्याओं पर विचार विमर्श होते हैं। आतंकवाद, कोरोना जैसी गंभीर बीमारी जिससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। जिसके चलते पूरी दुनिया में रोजगार, आर्थिक तंगी आज गंभीर समस्या बन चुकी है। इस शिखर सम्मेलन में इन सभी मामलों पर भी विचार होगा। सबसे बड़ी बात है कि इस अंतराष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता अपना देश भारत कर रहा है। आज देश में G-20 की चर्चा चारों ओर है, लेकिन G-20 क्या है, इसे जानने वाले बहुत कम हैं। हम झांकियों के माध्यम से इसमें शामिल होने वाले देश और G-20 क्या है इसे बताने और होने वाले फायदे को बताने का प्रयास करेंगे। बता दें कि शिव बारात में सिर्फ देश ही नहीं सात समुंदर पार से भी लोग आते हैं। इस बार शिव बारात में उन्हें काशी की मदमस्त होली, मसाने की होली के साथ ही मथुरा और वृंदावन की होली की मस्ती भी देखने को मिलेगी।

1983 से आयोजित हो रही शिव बारात

काशी ऐसे तो शिव की नगरी के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात है। लेकिन यह भी विचार करने वाली बात है कि शिव की नगरी में शिव बारात के पूर्व शिव के नाम पर कोई आयोजन नही था। धार्मिक और उत्सवों के शहर में भरत मिलाप, नक्कटैया, राम नगर की रामलीला, राम बारात, श्री कृष्ण लीला और नाग नाथैया जैसे लक्खी मेलों की भीड़ में बाबा शिव का उत्सव गायब था। 1983 में जब काशी विश्वनाथ मंदिर में सोना चोरी हुआ और उसकी बरामदगी हुई, तब पहली बार काशी के कुछ मानिंद लोगों ने बैठ कर उत्सव मनाने के लिए शिव बारात निकालने का निर्णय लिया।  उस समय उसके संयोजक प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व० केके आनंद एडवोकेट और सह संयोजक दिलीप सिंह, कमेटी में स्व धर्मशील चतुर्वेदी, स्व। सुशील त्रिपाठी पत्रकार, मुस्लिम लीग के मोहम्मद इकराम खां, कैलाश केशरी, अमिताभ भट्टाचार्य बनाए गए। ये सभी लोग संस्थापक सदस्य रहे।

पहली बार जब शिव बारात निकाली गई तो सबसे बड़ी समस्या थी कि शिवलिंग को वेदों के अनुसार बाबा को प्रवाहित नहीं किया जा सकता तो मोहम्मद इकराम खां ने सिन्नी पंखे का अरघा बना कर पहला शिवलिंग बनाया। उस समय यह भी तय हुआ कि बारात किसी जाति या धर्म की न होकर पूरे काशी की बारात होना चाहिए। इसी तर्ज पर सभी अच्छे लोगों को शिव बारात में आमंत्रित किया गया।

गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा

काशी की गंगा जमुनी पहचान को कायम रखने के लिए पहले साल से ही प्रतीक रूप से दूल्हा हिन्दू और दुल्हन मुस्लिम और एक शाहबल्ला बनाया जाने लगा। शुरूआती दौर में धर्मशील दूल्हा और मोहम्मद इकराम उर्फ माई डियर दुल्हन और सांड़ बनारसी शहबल्ला बनाएं जाते रहे। दुल्हनें बदलती रहीं, माई डियर के देहांत के बाद कभी पूर्व रणजी खिलाड़ी जावेद अख्तर तो कभी अतीक अंसारी दुल्हन बने। धर्मशील चतुर्वेदी के निधन के बाद शाहबल्ला सांड़ बनारसी की तरक्की हुई और वे अब दुल्हा बनते है। वहीँ व्यापारी नेता बदरुद्दीन अहमद दुल्हन और डैडी अमरनाथ शर्मा शाहबला। बद्रुद्दीन अहमद बताते हैं कि समाज को जोड़ने के लिए मुझे कुछ भी बनना पड़ेगा तो बनूंगा। वही असली धर्म है। हर धर्म में कहा गया है कि हर किसी के साथ अच्छा बर्ताव करो।

ऐसी बारात देश में कहीं भी नहीं निकलती: सांड बनारसी

हास्य व्यंग कवि सुदामा तिवारी उर्फ़ सांड़ बनारसी बताते हैं कि इस तरह की शिव बारात देश में कहीं भी नहीं निकलती है। यह बनारस की परम्परा है। वैसे बनारस में कई जगहों से शिव बारात निकलती है लेकिन ऐसा सीन कहीं नहीं होता है। इस साल भी वह इसमें दूल्हा बन रहे हैं। यह शिव बारात इस देश की पहली शिव बारात है। इसकी लोकप्रियता के चलते ही आज सिर्फ बनारस में ही नही विदेश में भी शिव बारात निकाली जाने लगी है। सिर्फ इसी देश में इस समय दस हजार से ज्यादा जगहों पर शिव बारात निकल रही है।

हम बारात में भौजाई के साथ रहते हैं: अमरनाथ शर्मा उर्फ़ डैडी

शिव बारात के सहवल्ला अमरनाथ शर्मा डैडी बताते है कि बारात में हम दूल्हा नहीं बल्कि भौजाई के साथ रहते हैं। इस दौरान खूब हंसी मजाक चलती रहती है। हम तो बग्घी पर रहते हैं। बहुत ही मजा आता है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है की 1983 से आज तक सार्वजनिक चंदा नही लिया जाता, समिति के लोग अपने पास से और अपने मित्रों के सहयोग से करते है।

Tags: kashi vishwanath templemahashivratri 2023shiva ji
Previous Post

Yamaha Tricity ने लॉन्च की तीन पहियों वाली स्कूटर, कई एडवांस फीचर्स के साथ होगी अवेलेबल

Next Post

शाहजहां का 368वां उर्स शुरू ताजमहल में 2 बजे से फ्री एंट्री रहेगी

Next Post
शाहजहां का 368वां उर्स शुरू ताजमहल में 2 बजे से फ्री एंट्री रहेगी

शाहजहां का 368वां उर्स शुरू ताजमहल में 2 बजे से फ्री एंट्री रहेगी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • New Delhi: जंतर-मंतर बना छावनी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; 500 से ज्यादा हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
  • Varanasi: 161 टन का ‘महाबॉयलर’ पहुंचा चौबेपुर, देखने उमड़ी भीड़, रीलबाजों ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
  • BHU में छात्राओं का आक्रोश मार्च: महिला सुरक्षा, भेदभाव और पितृसत्ता के मुद्दे पर उठाई आवाज
  • Varanasi: 97 साल बाद भी कैथी में जीवित हैं गांधी के पदचिह्न, गंगा-गोमती संगम तक निकली पदयात्रा
  • Varanasi: 200 टन का बॉयलर लेकर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर, स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज काटना पड़ा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव