• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, November 6, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर अजय राय ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – लोग पैदल चलते रहे, सरकार नारे देती रही

by Abhishek Seth
February 27, 2025
in देश-विदेश
0
Mahakumbh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को अपने लहुराबीर स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत किया और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी की जनता ने अपनी सूझबूझ और बड़े दिल के साथ लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत किया, लेकिन सरकार की नाकामी और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को भीषण अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।

काशी में अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

अजय राय ने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद योजनाओं की बदहाली का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में यहां कई योजनाएं शुरू की गईं, लेकिन प्रशासन और सरकार को उनकी मौजूदा स्थिति की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनजीटी की अनुमति के बिना गंगा किनारे टेंट सिटी बनाने का प्रयास गंगा में नहर बनाने जैसी अव्यावहारिक योजना बंदरगाह निर्माण और रोपवे प्रोजेक्ट की अव्यवस्था

इन सभी योजनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनारस में केवल घोटाले की योजनाएं चलाई जा रही हैं और जनता को ठगा जा रहा है।

रोपवे परियोजना पर भी उठाया सवाल

अजय राय ने बनारस में प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट को भी अव्यवहारिक और निरर्थक करार दिया। उन्होंने कहा कि बनारस जैसे घनी आबादी वाले शहर में रोपवे की जरूरत नहीं थी। इस योजना को बिना किसी ठोस कार्ययोजना के लागू किया गया। मकान मालिकों को मुआवजा दिए बिना मकान खाली करने का फरमान जारी किया गया, जो पूरी तरह से गैरकानूनी था।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना पर रोक लगाकर सही फैसला लिया है, क्योंकि सरकार ने इस परियोजना को लागू करने से पहले कानूनी पहलुओं पर विचार नहीं किया।

Mahakumbh में अव्यवस्था और भगदड़ के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

अजय राय ने प्रयागराज में हुए कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं और भगदड़ को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वीआईपी लोगों के लिए सुविधाएं दी गईं, लेकिन आम श्रद्धालु भारी अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही के शिकार हुए। भीड़ नियंत्रण के समुचित इंतजाम नहीं किए गए, जिससे हजारों श्रद्धालु परेशान हुए और कई लोगों की जान चली गई। प्रशासन केवल वीआईपी लोगों को स्नान कराने और छोड़ने में व्यस्त रहा, जबकि आम जनता को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के दुख-दर्द से पूरी तरह से असंवेदनशील बनी हुई है।

कुंभ में हताहत श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए की मदद की मांग

अजय राय ने कुंभ मेले में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के पुलिस निरीक्षक स्व. अंजनी कुमार राय की कुंभ ड्यूटी के दौरान हुई शहादत का सम्मान किया जाना चाहिए। सरकार को पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करनी चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में लगे लोगों को भी उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

सरकार की ‘बुलडोजर नीति’ पर उठाए सवाल

अजय राय ने योगी सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की इस नीति का आम जनता पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं बिना कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाए। किसानों की जमीनें मुआवजा दिए बिना जबरन हड़पी जा रही हैं। सरकार की नीतियों के कारण लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने इसे ‘सरकारी गुंडई’ करार दिया और कहा कि सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है।

शिव बारात पर प्रशासन के फैसले का विरोध

अजय राय ने महाशिवरात्रि पर शिव बारात को लेकर प्रशासन के निर्णय का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात निकालने पर रोक लगा दी। काशी की जनता और कांग्रेस के विरोध के बाद ही प्रशासन ने अपना फैसला बदला। उन्होंने सवाल किया कि क्या स्थानीय प्रशासन बिना सरकार के आदेश के इस तरह का निर्णय ले सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

इतिहास बदलने की कोशिशों का आरोप

अजय राय ने सरकार पर ऐतिहासिक विरासत से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में अमर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने स्कूल का नाम बदलने की साजिश की गई। बनारस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलने की कोशिश की गई। पूर्व रेल मंत्री और मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल के पास अवैध कब्जा किया गया। उन्होंने कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता, इसके लिए कुर्बानियां देनी पड़ती हैं।

सरकार के रवैये पर उठाए गंभीर सवाल

अजय राय ने कहा कि योगी सरकार का रवैया पूरी तरह से असंवेदनशील और जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि कुंभ में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत हो रही थी, लेकिन योगी सरकार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रही थी। शंकराचार्य ने इस पर सवाल उठाए, तो भाजपा नेताओं ने उनका अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के दुख-दर्द से पूरी तरह कट चुकी है।

जनता की आस्था रही भारी

अजय राय ने कहा कि सरकार की नाकामी और अव्यवस्था के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था प्रबल रही। उन्होंने कहा कि जनता ने ईश्वर और संगम के प्रति अपनी आस्था बनाए रखी। सरकार ने चाहे जितनी भी गलतियां की हों, लेकिन भक्तों की आस्था सरकार की बदइंतजामी पर भारी पड़ी। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी।

Highlights

  • काशी में अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
  • रोपवे परियोजना पर भी उठाया सवाल
  • Mahakumbh में अव्यवस्था और भगदड़ के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार
  • कुंभ में हताहत श्रद्धालुओं के परिवारों के लिए की मदद की मांग
  • सरकार की ‘बुलडोजर नीति’ पर उठाए सवाल
  • शिव बारात पर प्रशासन के फैसले का विरोध
  • इतिहास बदलने की कोशिशों का आरोप
  • सरकार के रवैये पर उठाए गंभीर सवाल
  • जनता की आस्था रही भारी
  • इस पत्रकार वार्ता में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, वकील अंसारी, राजीव राम, रोहित दुबे, अनुभव राय, आशीष गुप्ता, विनीत चौबे समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

    Subscribe our channel

    Previous Post

    Prayagraj: 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं की आस्था का महासंगम, महाकुंभ के समापन के साथ बने कई रिकॉर्ड

    Next Post

    Cyber Fraud: पुलिस कमिश्नर के नाम से बन गई फेक आईडी, साइबर ठगों का नया हथकंडा, जानिए बचने के उपाय

    Next Post
    Digital Arrest

    Cyber Fraud: पुलिस कमिश्नर के नाम से बन गई फेक आईडी, साइबर ठगों का नया हथकंडा, जानिए बचने के उपाय

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • 10वीं फेल महिला बनी फर्जी IAS, सरकार की गाड़ी में घूमकर की करोड़ों की ठगी, हुआ पर्दाफाश
    • Karmabhoomi Express के चार डिब्बों में लगी आग,चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
    • Mau: चार ट्राली बैग में भरकर लाई गई 78 किलो गांजे की खेप, तीन महिलाएं गिरफ्तार
    • एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर हरियाणा से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब, Mau में पकड़ा गया तस्कर
    • Varanasi: दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने छात्रा को कमरे पर ले गया शिक्षक, दुष्कर्म का आरोप, छात्रा की हालत गंभीर
    • Gyanvapi मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका, कोर्ट ने खत्म किया बहस का मौका,अब 7 नवंबर को होगी अहम सुनवाई
    • Varanasi: धनतेरस पर खुला मां अन्नपूर्णा का स्वर्णमयी दरबार, 10 नवंबर तक मिलेगा खजाना प्रसाद
    • Varanasi: ईंट भट्ठों पर मजदूरों के बच्चों के लिए जली शिक्षा की मशाल, सैकड़ों बच्चों को मिलेगा लाभ
    • Sonbhadra: कार में गुप्त केबिन बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी, 60.500 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
    • IIT BHU बना एशिया का 219वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान, रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • 10वीं फेल महिला बनी फर्जी IAS, सरकार की गाड़ी में घूमकर की करोड़ों की ठगी, हुआ पर्दाफाश
    • Karmabhoomi Express के चार डिब्बों में लगी आग,चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
    • Mau: चार ट्राली बैग में भरकर लाई गई 78 किलो गांजे की खेप, तीन महिलाएं गिरफ्तार
    • एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर हरियाणा से बिहार पहुंचाई जा रही थी शराब, Mau में पकड़ा गया तस्कर
    • Varanasi: दिवाली की खरीदारी कराने के बहाने छात्रा को कमरे पर ले गया शिक्षक, दुष्कर्म का आरोप, छात्रा की हालत गंभीर
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    No Result
    View All Result
    • होम
    • देश-विदेश
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • वाराणसी
        • प्रयागराज
        • अयोध्या
        • लखनऊ
        • गोरखपुर
        • कानपुर
        • आजमगढ़
        • गाजीपुर
        • चंदौली
        • जौनपुर
        • बलिया
        • भदोही
        • मऊ
        • मिर्जापुर
        • सोनभद्र
    • राजनीति
    • एंटरटेनमेंट
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
      • टॉलीवुड
      • भोजपुरी
      • टीवी
      • वेब सीरीज
      • मूवी रिव्यु
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • हेल्थ
    • खेल
    • साइंस
      • टेक्नोलॉजी
      • ऑटोमोबाइल
    • लाइफस्टाइल
      • फैशन
      • स्वास्थ्य
      • ट्रैवेल
      • खान-पान
    • एजुकेशन
    • अजब गजब
    • स्पेशल स्टोरी
    • Web Story

    © 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव