• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Thursday, August 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi:विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने 20 मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

by Kajal Seth
January 14, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम वाराणसी में उठाया गया है। आईटीवी फाउंडेशन के महिला-केंद्रित स्वास्थ्य अभियान ‘नमो शक्ति रथ’ का शहर में विस्तार करते हुए स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच के लिए 20 मोबाइल वैन को रवाना किया गया। इन वैनों को सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” के विज़न से प्रेरित है, जिसमें समय पर जांच और बीमारी की शुरुआती पहचान को सबसे अहम माना गया है। नमो शक्ति रथ के जरिए महिलाओं को घर के पास ही आधुनिक तकनीक से जांच की सुविधा मिलेगी।

Varanasi:की खासियत है -संपर्क रहित

इस अभियान की खासियत यह है कि इसमें एआई आधारित थर्मल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह जांच पूरी तरह नॉन-इनवेसिव, रेडिएशन-फ्री और संपर्क-रहित है। इससे महिलाओं की झिझक भी कम होती है और बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव हो पाती है। अपने पैमाने और तकनीक के कारण यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान माना जा रहा है। आईटीवी फाउंडेशन लंबे समय से महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। स्तन कैंसर जांच के अलावा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम (Varanasi) में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मजबूत मौजूदगी दिखी। कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा, आईटीवी फाउंडेशन की अध्यक्ष ऐश्वर्या पंडित शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी (Varanasi) सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर. प्रसाद सहित आशा कार्यकर्ता, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को हरियाणा से शुरू हुआ यह अभियान प्रारंभिक पहचान को जीवन-रक्षक मानने की सोच को मजबूत करता है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने इलाज की सुविधा दी है, जबकि नमो शक्ति रथ बीमारी पकड़ में आने से पहले ही उसे पहचानने का काम कर रहा है।

जिलाधिकारी (Varanasi) सत्येंद्र कुमार ने वाराणसी में इस अभियान की शुरुआत के लिए आईटीवी फाउंडेशन का आभार जताया और इसे जिले में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी पहला जिला है जहां इस अभियान की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और आशा कार्यकर्ता व एएनएम की भूमिका इसमें निर्णायक होगी।

also read

जिला (Varanasi) पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पातीं। ऐसे में यह पहल बेहद उपयोगी है। अभियान के शुभारंभ के पहले ही दिन आयुक्त कार्यालय के पास स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने जांच कराई। इससे साफ है कि महिलाओं में इस पहल को लेकर भरोसा और उत्साह दोनों है। वाराणसी में नमो शक्ति रथ का विस्तार यह दिखाता है कि जब प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करते हैं, तो निवारक स्वास्थ्य सेवाएं जमीनी स्तर तक पहुंच सकती हैं—और यही स्वस्थ, सशक्त भारत की असली बुनियाद है।

Previous Post

Sonbhadra में चार थाना प्रभारी लाइनहाजिर: कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी का सख्त एक्शन

Next Post

पतंग उड़ाने पर हो सकती है जेल, लेना होगा परमिट, जानिए क्या कहता है कानून..

Next Post
Makar Sankranti

पतंग उड़ाने पर हो सकती है जेल, लेना होगा परमिट, जानिए क्या कहता है कानून..

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights