• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

‘काशी की लता’ Mangala Kapoor को मिला पद्मश्री, बोलीं- 12 साल की उम्र में तेजाब हमले ने बदल दी थी जिंदगी, संगीत बना मेरी संजीवनी

by Kajal Seth
June 24, 2026
in देश-विदेश
0
Mangala Kapoor
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज और अद्भुत साधना से विशेष पहचान बनाने वाली “काशी की लता” के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका Mangala Kapoor को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने इसे अपने जीवन के लंबे संघर्ष, धैर्य और संगीत साधना का परिणाम बताया। सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं मंगला कपूर ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन रहा, लेकिन संगीत ने उन्हें हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति दी।

उन्होंने कहा, “मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मेरे जैसी महिला के लिए पद्मश्री तक पहुंचना कितना कठिन रहा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हर कठिन दौर में मेरा साथ दिया।”

12 वर्ष की उम्र में एसिड अटैक ने बदल दी जिंदगी

Mangala Kapoor का जीवन साहस और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है। वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। महज 12 वर्ष की उम्र में उन पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। बाद में जांच में सामने आया कि यह हमला परिवार से जुड़ी व्यावसायिक रंजिश का परिणाम था, जिसे घर के एक नौकर के माध्यम से अंजाम दिलाया गया।

इस दर्दनाक घटना में उनका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। अगले छह वर्षों तक उनका लगातार इलाज चला। यह समय उनके लिए केवल शारीरिक पीड़ा का नहीं, बल्कि मानसिक अवसाद और सामाजिक उपेक्षा का भी दौर था। Mangala Kapoor आज भी उस घटना को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, “जब भी उस दिन को याद करती हूं तो आंखों में आंसू आ जाते हैं और पूरा शरीर सिहर उठता है।”

समाज की संवेदनहीनता ने भी पहुंचाई गहरी चोट

एसिड अटैक के बाद Mangala Kapoor केवल शारीरिक दर्द ही नहीं सहना पड़ा, बल्कि समाज की उपेक्षा और तानों का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, मानो गलती उनकी ही हो। लगातार सर्जरी के बाद जब उनका चेहरा कुछ सामान्य हुआ तो उनके पिता ने उन्हें दोबारा स्कूल भेजा।

लेकिन आठवीं कक्षा में सहपाठियों द्वारा उनका मजाक उड़ाया गया, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा और उनका नर्वस ब्रेकडाउन हो गया। उन्होंने बताया, “मैं वहीं पसीने से भीगकर गिर पड़ी। उस घटना के बाद फिर कभी स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।” बाद में उन्होंने घर पर रहकर अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की। इस कठिन दौर में उनके पिता ने उनका मनोबल बनाए रखा और लगातार यह विश्वास दिलाया कि इस हादसे में उनकी कोई गलती नहीं है और उन्हें जीवन से हार नहीं माननी चाहिए।

37 सर्जरी के बाद संगीत बना नई जिंदगी का आधार

Mangala Kapoor के शरीर की अब तक 37 सर्जरी हो चुकी हैं। वर्षों तक इलाज और मानसिक संघर्ष झेलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने संगीत को अपना सहारा बनाया और उसी में अपने जीवन का नया उद्देश्य खोजा। उनका कहना है कि संगीत ने उन्हें जीने की नई ऊर्जा दी, आत्मविश्वास लौटाया और संघर्षों से बाहर निकलने की शक्ति प्रदान की। वह संगीत को अपनी “संजीवनी” मानती हैं।

कॉलेज के दिनों में एक मंदिर में भजन गाते समय लोगों ने पहली बार उनकी असाधारण प्रतिभा को पहचाना। उनकी मधुर और प्रभावशाली आवाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के अवसर मिलने लगे। धीरे-धीरे उनकी पहचान उनके चेहरे से नहीं, बल्कि उनकी आवाज से बनने लगी। देशभर में उनके शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित होने लगे और वह भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत का सम्मानित नाम बन गईं।

Mangala Kapoor ने तीन दशक तक बीएचयू में दी शिक्षा

ग्वालियर घराने की प्रतिष्ठित गायिका Mangala Kapoor ने वर्ष 1989 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य शुरू किया। लगभग 30 वर्षों तक उन्होंने संगीत के विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी। शिक्षण के साथ-साथ उन्होंने देशभर में अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया और भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया। संगीत के अलावा वह दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य करती हैं तथा लेखन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही हैं।

also read

पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद Mangala Kapoor की जीवन यात्रा इस बात का प्रमाण है कि कठिन से कठिन परिस्थितियां भी किसी व्यक्ति के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। एसिड अटैक की पीड़ा, सामाजिक उपेक्षा और वर्षों तक चले उपचार के बावजूद उन्होंने संगीत को अपनी ताकत बनाया और आज देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री प्राप्त कर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • jnsandesh times
    14 वर्षों की सशक्त पत्रकारिता का उत्सव: Jansandesh…
  • Liberation Day of Dadra and Nagar Haveli
    कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • CM in Ballia
    CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
  • dr-ragini-sarna
    शास्त्रीय संगीत की ऐसी ललक, डॉ० रागिनी सरना ने छोड़…
  • MGKVP Convocation
    MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
Previous Post

रोप-वे होगी Varanasi की सबसे सस्ती और सुविधाजनक सेवा, 10 रूपये में तय होगी यात्रा, शासन ने किराया दरों को दी मंजूरी

Next Post

Varanasi: गंगा में नाव पर नॉनवेज-बीयर पार्टी करने के मामले में पांच आरोपितों को जमानत, कोर्ट से बंधपत्र पर मिली रिहाई

Next Post
varanasi

Varanasi: गंगा में नाव पर नॉनवेज-बीयर पार्टी करने के मामले में पांच आरोपितों को जमानत, कोर्ट से बंधपत्र पर मिली रिहाई

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव