• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Kashi की गुलाबी मीनाकारी का नया ट्रेंड: कारीगर बना रहे रोपवे के प्रतिकृति, बुलडोजर और योग प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र

by Kajal Seth
July 22, 2026
in वाराणसी
0
kashi
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सदियों पुरानी Kashi की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी अब पारंपरिक आभूषणों तक सीमित नहीं रही। समय के साथ इस कला ने आधुनिक स्वरूप अपनाया है। अब चांदी के रोपवे, काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्य रेप्लिका, योग करती आकृतियां और बुलडोजर जैसी अनूठी कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। इन नए प्रयोगों ने न सिर्फ स्थानीय बाजार बल्कि विदेशी ग्राहकों को भी आकर्षित किया है। यही वजह है कि गुलाबी मीनाकारी का कारोबार लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

नेशनल अवॉर्डी एवं गुलाबी मीनाकारी के मास्टर आर्टिजन कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि बदलती मांग के अनुरूप नए-नए डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा काशी विश्वनाथ मंदिर की चांदी की रेप्लिका की है, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये है। इसे तैयार करने में करीब एक माह का समय और 200 ग्राम से अधिक चांदी का उपयोग होता है। मंदिर के साथ सामने विराजमान नंदी की प्रतिमा भी बेहद आकर्षक ढंग से बनाई गई है।

मुख्यमंत्री कई बार प्रधानमंत्री को भेंट कर चुके हैं रेप्लिका

कुंज बिहारी सिंह के अनुसार, उनकी बनाई गई काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi) की रेप्लिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेहद पसंद आई। मुख्यमंत्री कई अवसरों पर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर चुके हैं। इससे इस कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

गुलाबी मीनाकारी में अब काशी (Kashi) के रोपवे की चांदी की प्रतिकृति भी बनाई जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पहचान बन चुके बुलडोजर की अनुकृति भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। कुंज बिहारी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में “बाबा का बुलडोजर” ट्रेंड में है और इसकी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। वहीं, योग करती चांदी की प्रतिमा भी पूर्वांचल सहित अन्य राज्यों में काफी लोकप्रिय हो रही है। इसे बनाने में करीब 100 ग्राम चांदी का उपयोग होता है और इसकी कीमत लगभग 36 हजार रुपये है।

50 घरों में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि वाराणसी के गोलघर से विशेश्वरगंज तक (Kashi) करीब 50 परिवार गुलाबी मीनाकारी से जुड़े हुए हैं। इन परिवारों का सालाना कारोबार 500 करोड़ रुपये से अधिक का है। काशी के अलावा जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी मीनाकारी का काम होता है, लेकिन गुलाबी मीनाकारी की विशिष्ट पहचान केवल बनारस की है।

काशी की गुलाबी मीनाकारी को जीआई (Geographical Indication) टैग प्राप्त है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में भी शामिल किया है। इससे इस कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है।

गोल्ड ऑक्साइड से तैयार होता है खास गुलाबी रंग

कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि गुलाबी मीनाकारी (Kashi) की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनूठा गुलाबी रंग है। इसे गोल्ड ऑक्साइड और विशेष प्राकृतिक तत्वों, विशेषकर चंदन के तेल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इस मिश्रण को बेहद बारीकी से धातु पर लगाया जाता है और फिर लगभग 800 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भट्ठी में पकाया जाता है। उच्च तापमान पर पकने के कारण मीना धातु की सतह पर चिपकता नहीं, बल्कि उसमें पूरी तरह समा जाता है। यही वजह है कि समय के साथ इसकी चमक और बढ़ती जाती है। शिल्पकारों का मानना है कि शरीर की गर्मी के संपर्क में आने पर इसकी आभा और अधिक निखरती है।

विदेशी बाजार की मांग को देखते हुए अब पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक फ्यूजन ज्वेलरी, पेंडेंट, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और वेस्टर्न वियर के अनुरूप डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन, दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए विशेष दीप, सजावटी वस्तुएं और उपहार सामग्री भी बनाई जाती है, जिनकी विदेशों में अच्छी मांग है।

सीखने के साथ कमाई भी कर रही हैं Kashi की बेटियां

गुलाबी मीनाकारी अब महिलाओं और छात्राओं के लिए रोजगार का बेहतर माध्यम भी बन रही है। कुंज बिहारी सिंह के कार्यशाला में कई युवतियां इस कला का प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्राओं ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ प्रतिदिन तीन से चार घंटे काम कर 400 से 500 रुपये तक की आय अर्जित (Kashi) कर लेती हैं। उनका कहना है कि यह कार्य न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि उन्हें पारंपरिक कला सीखने का भी अवसर दे रहा है। उनके अनुसार, यहां काम करना उन्हें अच्छा लगता है और वे भविष्य में इस कला को आगे बढ़ाने की इच्छुक हैं।

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर बढ़ी जनता की परेशानी, बदहाल सड़क बनी मुसीबत

गुलाबी मीनाकारी आज काशी (Kashi) की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सोच का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है। पारंपरिक कला में नए प्रयोगों के चलते यह शिल्प अब देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर, रोपवे और बुलडोजर जैसी नई आकृतियां यह साबित कर रही हैं कि सदियों पुरानी कला भी समय के साथ खुद को बदलते हुए वैश्विक बाजार में नई सफलता हासिल कर सकती है।

Previous Post

Varanasi: बोरियों में भरी और घाट पर बिखरी मिलीं कफ सिरप की सैकड़ों बोतलें, क्षेत्र में हड़कंप, उठे कई सवाल

Next Post

हाथों में बेड़ियाँ और तख्तियों संग सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, जंतर-मंतर से Varanasi तक गूंजा शिक्षा आंदोलन

Next Post
varanasi

हाथों में बेड़ियाँ और तख्तियों संग सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, जंतर-मंतर से Varanasi तक गूंजा शिक्षा आंदोलन

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव