Mau: दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रेलर के नीचे आ गए और पहिया चढ़ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर को कुछ दूरी पर खड़ा कर फरार हो गया।
मृतकों की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजकुमार और उनके 16 वर्षीय बेटे सूरज यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि बिंदु देवी अपने बेटे के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं।
सामने से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर
बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मां-बेटे रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर (Mau) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत ट्रेलर के नीचे जा गिरे।
आरोप है कि ट्रेलर चालक ने वाहन रोकने के बजाय दोनों के ऊपर से पहिया चढ़ाते हुए आगे बढ़ा दिया। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण मां-बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Mau: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद मौके (Mau) पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उधर, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को कुछ दूरी पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और चालक की तलाश शुरू कर दी।
परिजनों ने दी तहरीर
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस (Mau) को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, जमकर हुई नारेबाजी
थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक मां-बेटे हैं और गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र (Mau) के बेलवा गांव के रहने वाले थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
