• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Friday, August 21, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, बदहाल हॉस्टल व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी

by Kajal Seth
August 21, 2026
in वाराणसी
1
BHU
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित बिड़ला ‘अ’ छात्रावास के बाहर शुक्रवार को सैकड़ों छात्रों ने हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने हॉस्टल में साफ-सफाई, भोजन, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में दूर-दराज से बेहतर शिक्षा की उम्मीद लेकर आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल में रहने के दौरान बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि BHU देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल है और यहां पढ़ने के लिए छात्र दूर-दूर से आते हैं। विश्वविद्यालय और उसके छात्रावासों की व्यवस्थाओं के बारे में उन्होंने काफी कुछ सुना था, लेकिन हॉस्टल पहुंचने के बाद उन्हें अपेक्षा के विपरीत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने हॉस्टल की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए इसकी तुलना पशु गृह से की, जबकि शौचालयों की बदहाली को लेकर उन्होंने उन्हें ट्रेन के डिब्बे जैसा बताया।

छात्रों का कहना है कि जब उनसे अन्य BHU छात्रावासों के समान फीस ली जा रही है तो उन्हें सुविधाएं भी समान मिलनी चाहिए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सवाल उठाया कि यदि दूसरे हॉस्टलों में छात्रों को अपेक्षाकृत बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तो समान शुल्क देने के बावजूद उन्हें बदहाल हॉस्टल में रहने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है।

कभी इस हॉस्टल तो कभी दूसरे हॉस्टल में भोजन करने की मजबूरी

छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में भोजन व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। कई बार उन्हें भोजन के लिए दूसरे हॉस्टलों का रुख करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि वे कभी एक हॉस्टल में तो कभी दूसरे हॉस्टल में जाकर भोजन करने को मजबूर हैं। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों से नियमित रूप से शुल्क लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि हॉस्टल की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

शिकायत करने पर छात्रों को हटाने का आरोप

BHU छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने हॉस्टल की समस्याओं को लेकर शिकायत करने का प्रयास किया तो उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया गया। छात्रों का दावा है कि शिकायत के दौरान उन्हें धक्का देकर भगाने की कोशिश की गई। इससे छात्रों में और नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों का कहना है कि उनका प्रदर्शन किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाओं और सम्मानजनक छात्रावास व्यवस्था की मांग को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों से वार्ता करने पहुंचा BHU प्रशासन

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत शुरू की। प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं को सुनने तथा स्थिति को समझने का प्रयास किया गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर BHU के सुरक्षा कर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई।

सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

फिलहाल छात्रों और BHU प्रशासन के बीच वार्ता का दौर जारी है। छात्रों की मांग है कि केवल आश्वासन देने के बजाय हॉस्टल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। छात्रों ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को आगे भी जारी रखने के लिए बाध्य होंगे।

Previous Post

Varanasi : सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 80 लाख पार होने की उम्मीद

Next Post

Mau: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ट्रेलर चालक फरार, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Mau: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ट्रेलर चालक फरार, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़
  • BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, बदहाल हॉस्टल व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी
  • Varanasi : सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 80 लाख पार होने की उम्मीद
  • BHU में एमए के छात्र रौनक निलंबित, परिसर प्रवेश पर भी रोक
  • OM Prakash Rajbhar का अखिलेश पर हमला, बोले- 2027 में सरकार बनाने का देख रहे दिवास्वप्न, राहुल पर भी किया कटाक्ष
  • 1178 फीट की ऊंचाई पर बादलों को चीरती निकली Vande Bharat, चिनाब ब्रिज पर पहली बार छुई 100 की रफ्तार
  • जहां पांडवों ने किया था शिव का पूजन, अर्जुन ने बाण से निकाली जलधारा, जानिए Kashi के इस 5 हजार साल पुराने मंदिर का रहस्य
  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Mau: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत, ट्रेलर चालक फरार, दवा लेने जा रहे थे आजमगढ़
  • BHU के बिड़ला छात्रावास के बाहर छात्रों का धरना, बदहाल हॉस्टल व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी
  • Varanasi : सावन के 19 दिनों में 53.69 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, 80 लाख पार होने की उम्मीद
  • BHU में एमए के छात्र रौनक निलंबित, परिसर प्रवेश पर भी रोक
  • OM Prakash Rajbhar का अखिलेश पर हमला, बोले- 2027 में सरकार बनाने का देख रहे दिवास्वप्न, राहुल पर भी किया कटाक्ष
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव