Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुर खुर्द, लल्लापुरा में बारावफात की सजावट के दौरान सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने सजावट करते समय एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचे उसके पिता भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन और उनके 17 वर्षीय बेटे अनस के रूप में हुई है। दोनों काजीपुर खुर्द के रहने वाले थे।
Varanasi: बेटे को बचाने पहुंचे पिता
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे सलीमुद्दीन और उनका बेटा अनस अपने घर के सामने बारावफात पर्व को लेकर सजावट कर रहे थे। इसी दौरान अनस अचानक करंट की चपेट में आ गया।
बेटे को करंट से बचाने के लिए सलीमुद्दीन उसके पास पहुंचे, लेकिन वह भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए। हादसे (Varanasi) में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
पिता मैरिज हॉल में मैनेजर, बेटा था 12वीं का छात्र
सलीमुद्दीन एमजे शादी महल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वहीं उनका बेटा अनस सिगरा स्थित सिटी प्राइड स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। परिवार (Varanasi) में सलीमुद्दीन की पत्नी के अलावा उनकी 20 वर्षीय अविवाहित बेटी है।
यह भी पढ़ें:- बारिश में जर्जर दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत, भरभराकर गिरी 60 फीट लंबी दीवार
हादसे की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
