Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से पिता के साथ परीक्षा देने जा रही 21 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। सुंगुलपुर अंडरपास के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पिता घायल हो गए।
परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
शिवपुर थाना क्षेत्र (Varanasi) के चुप्पेपुर गांव निवासी जोया खान (21) पुत्री इमाम जमा खान मंगलवार को अपने पिता के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे उनकी बाइक चौबेपुर-बलुआ मार्ग स्थित सुंगुलपुर अंडरपास के पास पहुंची।
इसी दौरान पीछे से आए अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे में जोया गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Varanasi: पिता को अस्पताल भेजा गया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस (Varanasi) ने घायल पिता को तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:- बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर डंपर और उसके चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है। पुलिस (Varanasi) ने जल्द आरोपी चालक को पकड़ने का दावा किया है।
