• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Thursday, August 27, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो 1 सितंबर से धरने की चेतावनी

by Kajal Seth
August 27, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास स्थित श्याम नगर कॉलोनी में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद उत्पन्न जलजमाव अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर संकट बन गया है। कॉलोनी की गलियों और रास्तों में घुटने से लेकर कई स्थानों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों को अपने घरों तक पहुंचने और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सैकड़ों परिवारों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाढ़ का पानी नहीं, बल्कि बारिश के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था (Varanasi) नहीं होने के कारण जमा हुआ पानी है। पानी की निकासी नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कॉलोनी में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और गलियां जलमग्न होने के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, कई परिवारों ने छोड़े घर

जलजमाव का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति इतनी खराब है कि करीब दर्जन भर परिवार अपने घरों में ताला लगाकर दूसरे क्षेत्रों में किराये के मकान, रिश्तेदारों के घर और आसपास के होटलों (Varanasi) में रहने को मजबूर हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि लगातार पानी में रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, इसलिए उन्हें दूसरे स्थान पर रहने की व्यवस्था करनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक कॉलोनी से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। नौकरी, व्यवसाय, स्कूल, कॉलेज और अन्य जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोगों (Varanasi) को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है और कई स्थानों पर पानी की गहराई के कारण लोगों को अपने वाहन निकालने में दिक्कत हो रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कर लगाई गुहार

कॉलोनी की निवासिनी श्वेता सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से जलजमाव की भयावह स्थिति साझा करते हुए प्रशासन से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द राहत पहुंचाएगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार ऐसी स्थिति पैदा होती है। उनका कहना है कि तत्काल पंप लगाकर पानी निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा जलजमाव न हो, इसके लिए स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है।

Varanasi भाजपा नेता ने प्रशासन को दी चेतावनी

मामले को लेकर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता दीपक सिंह राजवीर ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन (Varanasi) से तत्काल प्रभाव से जल निकासी कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार जलजमाव के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दीपक सिंह राजवीर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 अगस्त तक श्याम नगर कॉलोनी से जलजमाव समाप्त कर पानी की निकासी नहीं कराई गई तो एक सितंबर से प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन (Varanasi) शुरू किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि तत्काल पंप लगाकर पानी निकाला जाए और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करें।

‘जमीनी कार्यकर्ता हैं, जनता के सुख-दुख में साथ रहना है’

अधिवक्ता दीपक सिंह राजवीर ने कहा कि भाजपा के छोटे कार्यकर्ता होने के नाते वे लगातार जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा, “हम लोग भाजपा के छोटे कार्यकर्ता हैं। जनता के बीच जाना पड़ता है। मतदान हो या रैली, इन्हीं लोगों (Varanasi) के बीच जाना होता है। हम जमीनी कार्यकर्ता हैं और जनता के सुख-दुख के भागीदार हैं। ऐसे में जब लोगों को अपने ही घरों तक पहुंचने के लिए घुटने और कमर भर पानी से गुजरना पड़ रहा है तो उनकी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने कहा कि जनता को उसके हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता। प्रशासन को तत्काल मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए और पंप लगाकर पानी की निकासी करानी चाहिए। साथ ही जलनिकासी के स्थायी समाधान के लिए नाले, ड्रेनेज और पानी के प्राकृतिक बहाव की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड भरभराकर ढहा, लाखों का सामान क्षतिग्रस्त

स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल बारिश के बाद पंप लगाकर पानी निकाल देना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में जलजमाव की स्थिति बनने से लोगों (Varanasi) को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर स्थायी नाला और ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए।

Previous Post

Vande Bharat एक्सप्रेस पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो 1 सितंबर से धरने की चेतावनी
  • Vande Bharat एक्सप्रेस पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • Varanasi: ईद मिलादुन्नबी पर काशी में मदहे सहाबा का भव्य जुलूस, 100 वाहनों के साथ उमड़ा अकीदत का सैलाब
  • Varanasi: आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड भरभराकर ढहा, लाखों का सामान क्षतिग्रस्त, चौबेपुर में आधी रात हुआ हादसा
  • BHU ट्रॉमा सेंटर के पास 10 फीट धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल
  • Varanasi: रक्षाबंधन पर छह घंटे झूले पर विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, सपरिवार देंगे दर्शन, 28 अगस्त को भव्य शोभायात्रा
  • Varanasi: कैंट पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर, 10 बाइक बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • Varanasi: परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता घायल, डंपर ने मारी टक्कर
  • Varanasi: बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Varanasi: बारिश में जर्जर दीवार बनी काल, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत, भरभराकर गिरी 60 फीट लंबी दीवार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: लंका स्थित कॉलोनी में भारी जलजमाव से सैकड़ों परिवार बेहाल, नहीं निकला पानी तो 1 सितंबर से धरने की चेतावनी
  • Vande Bharat एक्सप्रेस पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रही थीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • Varanasi: ईद मिलादुन्नबी पर काशी में मदहे सहाबा का भव्य जुलूस, 100 वाहनों के साथ उमड़ा अकीदत का सैलाब
  • Varanasi: आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड भरभराकर ढहा, लाखों का सामान क्षतिग्रस्त, चौबेपुर में आधी रात हुआ हादसा
  • BHU ट्रॉमा सेंटर के पास 10 फीट धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव