Varanasi: चौबेपुर क्षेत्र के आराजी चंद्रावती गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से रामधारी यादव के घर के पास बना टीन शेड भरभराकर ढह गया। शेड के नीचे रखा मोटरसाइकिल, चार साइकिलें और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया गया कि मंगलवार की देर रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन सहम गए।

बारिश कुछ कम होने के बाद जब परिजन (Varanasi) बाहर निकले तो घर के बगल में बना टीन शेड पूरी तरह गिरा हुआ मिला। शेड के मलबे में वहां रखा सामान दबा हुआ था। वहीं, आकाशीय बिजली के प्रभाव से पड़ोसी के मकान की एक दीवार भी गिर गई।
मोटरसाइकिल समेत चार साइकिलें क्षतिग्रस्त
परिजनों के अनुसार, टीन शेड का इस्तेमाल घरेलू सामान रखने के साथ-साथ वाहन खड़ा करने के लिए किया जाता था। इसके अंदर एक मोटरसाइकिल, चार साइकिलें और घरेलू उपयोग का अन्य सामान रखा था। शेड गिरने से सभी सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रामधारी यादव मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। गांव में उनका पैतृक मकान है, जहां उनकी पत्नी, बच्चे और भाइयों के परिवार के सदस्य रहते हैं।
Varanasi: पशु नहीं होने से टला बड़ा हादसा
जिस टीन शेड के गिरने से सामान (Varanasi) क्षतिग्रस्त हुआ, उसमें अक्सर पशु भी बांधे जाते थे। हालांकि, मंगलवार की रात संयोग से वहां कोई पशु नहीं बंधा था। इसके चलते जनहानि होने से बच गई।
यह भी पढ़ें:- BHU ट्रॉमा सेंटर के पास 10 फीट धंसी सड़क, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी पर उठे सवाल
घटना (Varanasi) की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों ने ग्राम प्रधान और लेखपाल को दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
