Varanasi: पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.) की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को वाराणसी में अकीदत और उल्लास का माहौल रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में सजावट के साथ जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे से मदहे सहाबा का भव्य जुलूस निकाला गया।
इस बार प्रशासन और आयोजन समिति के बीच सहमति के बाद जुलूस में वाहनों की संख्या सीमित रखी गई। पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में वाहन शामिल होते थे, जबकि इस बार 100 अधिकृत वाहनों को ही जुलूस (Varanasi) में शामिल होने की अनुमति दी गई। वाहनों पर इस्लामिक झंडे और नबी की शान में नातिया कलाम आकर्षण का केंद्र रहे।
नातिया कलाम और नारों से गूंजा शहर
जुलूस में शामिल अकीदतमंद पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। कई वाहनों पर नबी की शान में नात और कलाम पेश किए गए। जुलूस में इस्लामिक परिधानों में शामिल बच्चे भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। अकीदतमंदों ने नारे लगाकर अपनी खुशी और अकीदत का इजहार किया।
निर्धारित वाहनों की ही मिली अनुमति
इस बार प्रशासन (Varanasi) ने जुलूस को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहनों की संख्या सीमित की थी। अधिकृत वाहनों को विशेष पास जारी किए गए थे। जुलूस के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों को शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की।
होटल ब्रॉडवे के पास एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वाहनों की सूची से नंबरों का मिलान किया। जिन वाहनों के नंबर अनुमति वाली सूची में नहीं मिले, उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया। ऐसे लोगों से पैदल जुलूस (Varanasi) में शामिल होने की अपील की गई।
एक हजार पुलिसकर्मी और ड्रोन से निगरानी
जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। पूरे रूट पर पुलिस अधिकारियों ने निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से भी जुलूस और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस
रेवड़ी तालाब से शुरू हुआ मदहे सहाबा का जुलूस भेलूपुर, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, नीचीबाग, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा और पियरी होते हुए बेनियाबाग (Varanasi) पहुंचा। यहां जुलूस का समापन हुआ और जलसे का आयोजन किया गया।
Varanasi: दालमंडी से नई सड़क तक आकर्षक सजावट
ईद मिलादुन्नबी को लेकर दालमंडी, नई सड़क, बेनिया, लोहता, सरैयां, ककरमत्ता, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब और पीलीकोठी स(Varanasi) मेत कई इलाकों में आकर्षक सजावट की गई। नई सड़क पर रंग-बिरंगी झालरों से विशेष सजावट की गई, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा।
यह भी पढ़ें:- आकाशीय बिजली गिरने से टीन शेड भरभराकर ढहा, लाखों का सामान क्षतिग्रस्त
पर्व को लेकर देर रात से ही नातिया कलाम और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। प्रशासन ने आयोजकों और जुलूस में शामिल लोगों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने की अपील की।
