Varanasi: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय विवाहिता पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में खबर गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

बताया गया कि शनिवार की तड़के घर के लोग पूजा के नहीं उठने पर उसके कमरे की ओर गए। कमरे में पूजा पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी मिली। घटना (Varanasi) के समय उसका पति विकास चौहान घर पर मौजूद नहीं था। विकास चौहान ठेकेदार जय श्री चौहान का पुत्र बताया गया है। वहीं, मृतका के ससुर भी घटना के समय घर से बाहर थे। घर में पूजा की सास सरोज देवी और ननद मौजूद थीं।
Varanasi: साढ़े पांच साल पहले हुई थी शादी
पूजा की शादी करीब साढ़े पांच वर्ष पहले विकास चौहान के साथ हुई थी। उसके चार वर्षीय जुड़वा बेटे लव और कुश हैं। मां की मौत के बाद दोनों मासूम घटनास्थल (Varanasi) पर अपनी मां के शव को एकटक निहारते रहे। बच्चों का यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस (Varanasi) ने परिजनों और आसपास मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
पूजा की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके से मां चंद्रकला देवी, पिता दिनेश चौहान, भाई प्रिंस चौहान समेत अन्य परिजन नरायणपुर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पूजा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना था कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद पूजा की सास सरोज देवी के बेहोश होने की भी बात सामने आई। वहीं, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घटनास्थल (Varanasi) की जांच-पड़ताल की। पूजा का मायका तीलौना कला, सिधौना, सैदपुर बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- चौबेपुर में अधेड़ का मिला शव, परिजनों में कोहराम
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही पूजा की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

