• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Varanasi: दशाश्वमेध से अस्सी तक सीढ़ियां पार कर सड़कों की ओर बढ़ा, 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी

by Kajal Seth
September 4, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi में गंगा का रौद्र रूप अब तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। नदी का जलस्तर लगातार ऊपर चढ़ रहा है और कई पक्के घाटों की सीढ़ियों को पार कर पानी गलियों और सड़कों की ओर बढ़ने लगा है। दशाश्वमेध घाट से लेकर अस्सी घाट और सामनेघाट तक बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। कहीं जल पुलिस चौकी पानी में डूब गई है तो कहीं घाटों पर रोजी-रोटी चलाने वाली दुकानें बंद हो गई हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, 3 सितंबर की सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.56 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से करीब 29.8 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 28 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह 8 बजे तक वाराणसी (Varanasi) में 28.2 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

हालांकि गंगा का वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान 71.262 मीटर से करीब 70 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन पानी बढ़ने की रफ्तार ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दशाश्वमेध घाट पर सीढ़ियां पार कर सड़क की ओर बढ़ा पानी

दशाश्वमेध घाट (Varanasi) पर गंगा का पानी सीढ़ियों को पीछे छोड़कर सड़क की तरफ बढ़ रहा है। घाट क्षेत्र में स्थित जल पुलिस चौकी भी पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। पानी अब आसपास के निचले हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट की ओर जाने वाली गलियों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने से घाटों (Varanasi) के बीच आपसी संपर्क प्रभावित हुआ है। यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो आने वाले समय में अस्सी घाट की ओर जाने वाली सड़कों पर भी पानी पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

नौका संचालन बंद, नाविकों की रोजी-रोटी पर संकट

गंगा के बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा को देखते हुए नौका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके चलते नाविकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नाविकों का कहना है कि गंगा का पानी बढ़ने के कारण नाव चलाने पर रोक है और अब उन्हें नदी का पानी घटने का इंतजार करना पड़ रहा है। काशी (Varanasi) के घाटों पर बड़ी संख्या में नाविकों की आजीविका नौका संचालन पर निर्भर है।

घाट किनारे की दुकानें बंद, रोज कमाने-खाने वालों पर दोहरी मार

गंगा किनारे घाटों (Varanasi) पर फूल-माला, पूजा सामग्री, चाय-नाश्ता समेत कई छोटी दुकानें रोजाना लोगों की आजीविका का साधन हैं। कई घाटों पर दर्जनों दुकानें लगती हैं। हालांकि नगर निगम समय-समय पर इन दुकानों को हटाता है, लेकिन इनसे जुड़े लोगों के लिए यही रोजमर्रा की कमाई का जरिया हैं।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घाट क्षेत्र में पानी पहुंचने लगा तो कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। ऐसे में एक तरफ बाढ़ का खतरा है और दूसरी तरफ कारोबार बंद होने से रोज कमाने वाले परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अस्सी घाट पर ‘सुबह-ए-बनारस’ का मंच डूबा

गंगा का पानी अस्सी घाट क्षेत्र (Varanasi) में भी लगातार ऊपर बढ़ रहा है। ‘सुबह-ए-बनारस’ का मंच करीब पांच फीट पानी में डूब गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों का प्रवेश रोक दिया है।

पुराने अस्सी घाट की तरफ भी पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। अस्सी घाट, रविदास घाट और तुलसी घाट पर स्नान पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बाहर से आए कई श्रद्धालु सामनेघाट (Varanasi) के नए पक्के घाट की ओर जाते नजर आ रहे हैं।

नगवा में भी बढ़ी चिंता, दर्जनों परिवारों पर विस्थापन का खतरा

नगवा नाले के आसपास पानी लगातार बढ़ रहा है। नगवा रामेश्वर मठ के पीछे जाने वाले रास्ते तक पानी पहुंचने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो नगवा सोनकर बस्ती और हरिजन बस्ती (Varanasi) के करीब दर्जनभर परिवारों को राहत शिविरों में भेजने की नौबत आ सकती है।

गंगोत्री बिहार कॉलोनी की लेन नंबर एक के नीचे तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सामनेघाट में अघोर आश्रम के आसपास के निचले हिस्सों में भी पानी भर गया है। सामनेघाट तिराहे से पीएसी कैंप की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

सामनेघाट जज गेस्ट हाउस और नए पक्के घाट (Varanasi) के सामने बनी बारादरी पूरी तरह पानी में डूब गई है। वहीं गढ़वाघाट आश्रम के सामने पक्के घाट की मढ़ी भी जलमग्न हो चुकी है।

ज्ञान प्रवाह नाले का चैनल गेट बंद, पंप से निकाला जा रहा पानी

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ज्ञान प्रवाह नाला भी पानी से भर गया है। पानी को कॉलोनियों की तरफ जाने से रोकने के लिए चैनल गेट बंद कर दिया गया है। कॉलोनियों (Varanasi) की ओर जमा हो रहे पानी को मोटर पंप के जरिए बाहर निकालने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय स्तर पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वरुणा का पानी घरों तक पहुंचा, राहत शिविरों में बढ़ रहे प्रभावित

गंगा के साथ वरुणा नदी का बढ़ता जलस्तर भी परेशानी का कारण बना हुआ है। हिदायत नगर और तालीमन नगर में कई घरों में बाढ़ का पानी पहुंचने की सूचना है। नक्खीघाट और दीनदयालपुर में बनाए गए राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ रही है।

वरुणा की बाढ़ का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। बेदौली, कोटवा और टड़िया के नदी किनारे वाले इलाकों में किसानों की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

रमना में सब्जियों की फसल में घुसा पानी

रमना गांव में गंगा किनारे किसानों द्वारा तैयार की गई सब्जियों की फसल में भी पानी पहुंचने लगा है। किसानों को आशंका है कि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो खेत पूरी तरह जलमग्न हो सकते हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अस्सी से सामनेघाट और डोमरी तक बढ़ रहा पानी

गंगा का बढ़ता पानी अब अस्सी से सामनेघाट और डोमरी (Varanasi) तक निचले इलाकों और आबादी की ओर बढ़ रहा है। घाटों पर पानी चढ़ने के साथ आसपास की गलियों, रास्तों और निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

लगातार बारिश, पिछले 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि और ऊपरी क्षेत्रों से आने वाले पानी को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाना जरूरी हो गया है। राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों (Varanasi) की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन के सामने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की चुनौती भी बढ़ रही है।

फिलहाल गंगा और वरुणा के जलस्तर (Varanasi) पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी का पानी जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसने काशी के घाटों से लेकर तटवर्ती बस्तियों तक रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:- ईरान की मिसाइल ताकत बढ़ा रहा रूस, गुप्त टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का दावा

Previous Post

Russia-Iran Tech Transfer: ईरान की मिसाइल ताकत बढ़ा रहा रूस, गुप्त टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का दावा

Next Post

Jammu-Kashmir: अनंतनाग रेलवे स्टेशन बनेगा नया स्टॉपेज, सितंबर के अंत से हो सकती है शुरुआत

Next Post
Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: अनंतनाग रेलवे स्टेशन बनेगा नया स्टॉपेज, सितंबर के अंत से हो सकती है शुरुआत

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Varanasi: 3 मिनट 36 सेकेंड का मिलन, राम-लक्ष्मण के सामने जमीन पर लेट गए भरत-शत्रुघ्न, फिर गले लगाकर रो पड़े चारों भाई
  • Varanasi: तमाम प्रतिबंधों के बावजूद गंगा में दौड़ती रहीं नावें, बजड़ों पर बैठकर लोगों ने देखा एयर शो
  • शमशान घाट पर चिता जलती रही और आसमान में करतब दिखाते रहे विमान, काशी में Air Show  का रोमांच, देखने उमड़ा जनसैलाब
  • Varanasi में 176 तक पहुंचा AQI, हवा की गुणवत्ता पर बढ़ी चिंता, सुबह ग्रामीण इलाकों में छाई धुंध
  • Mau: अजान और ‘हर-हर महादेव’ की गूंज के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप, सात हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MLC Election 2026: स्नातक सीट पर 8,442 और शिक्षक पर 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट, 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
  • Varanasi: MLC चुनाव के दौरान सदर तहसील में भाजपा-सपा में झड़प, सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा से धक्का-मुक्की
  • Varanasi: आग में जलकर 40 लाख का माल राख, कर्ज लेकर भरा था माल, सालों की मेहनत बर्बाद, टूटे कारोबारी
  • UP को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत! 31 अक्टूबर को वाराणसी से हो सकता है शुभारंभ
  • वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, 74,840 मतदाताओं के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव