Jammu-Kashmir: विकासशील भारत के विकास को गति देने वाले बहुआयामी परियोजनओं की कड़ी में अब अनंतनाग रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगो के लिए बहुत ही अच्छी खबर आ रही है।रेल मंत्रालय ने जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अनंतनाग स्टेशन पर फिलहाल परीक्षण के तौर पर रुकने की मंजूरी दी गई है। इसका मतलब अब ट्रायल के लिए ये ट्रेन अनंतनाग स्टेशन पर भी रुकेगी।
सुरक्षा मंज़ूरी मिलने के बाद जल्द शुरू होगा स्टॉपेज
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुरक्षा मंज़ूरी मिलने के बाद जल्द से जल्द सुविधा अनुसार इस स्टॉपेज को शुरू कर दिया जायेगा। बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा है की स्टॉपेज की उपयोगिता का आकलन करने के लिए अनंतनाग स्टेशन (Jammu-Kashmir) पर टिकट बिक्री पर भी बारीकी से नजर रखी जाए।
Jammu-Kashmir: बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी
जारी सूचना में यह भी कहा गया है इसका बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करें और नियमों का कड़ाई से पालन हो ये भी सुनिश्चित करें। रेलवे के इस कदम से अनंतनाग रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे जम्मू-कश्मीर के बीच सफ़र करने वाले यात्रियों जैसे छात्र, पर्यटक, व्यापारी आदि को बहुत फ़ायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:- दशाश्वमेध से अस्सी तक सीढ़ियां पार कर सड़कों की ओर बढ़ा
यह स्टेशन शुरू में ट्रायल के लिए रहेगा। किसी भी फैसले से पहले यात्रियो की प्रतिक्रिया और टिकेट बिक्री के आकड़ो पर गौर किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार के ये ट्रायल स्टॉपेज सितम्बर के अंत तक शुरू हो सकता है। अभी सही तारीख और अनंतनाग रेलवे स्टेशन (Jammu-Kashmir) पर आने जाने का समय की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

