Varanasi: विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता एवं नारीरत्न राजेश्वरी मोदी ‘राज दीदी’ तीन दिवसीय प्रवास पर काशी आ रही हैं। 19 से 21 सितंबर तक काशी प्रवास के दौरान वह अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों से विभिन्न सत्रों में सीधा संवाद करेंगी और जीवन में खुश रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उन्नति के रास्ते तलाशने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगी।
यह कार्यक्रम नारायण रेकी सत्संग परिवार, वाराणसी (Varanasi) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी संयोजक एवं वाराणसी केंद्र प्रमुख अनीता भालोटिया ने बुधवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

अनीता भालोटिया ने बताया कि तीन दिवसीय प्रवास का मुख्य कार्यक्रम 20 सितंबर, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर (Varanasi) में आयोजित होगा। इस दौरान राज दीदी जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता के साथ-साथ ‘असली कुबेर का खजाना’ प्राप्त करने से जुड़े मूलमंत्र पर संवाद करेंगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे से वरदान रेकी का आयोजन किया जाएगा।
बच्चों और युवाओं के लिए विशेष सत्र
राज दीदी के प्रवास के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सितंबर, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे रविंद्रपुरी लेन नंबर 12 स्थित अबेकस इंस्टीट्यूट Varanasi) में 7 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए ‘स्पार्किंग स्टार’ सत्र आयोजित होगा।

वहीं, दोपहर 3 बजे रविंद्रपुरी स्थित गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज में 17 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए ‘रेडिएंट स्टार’ सत्र होगा। इन कार्यक्रमों में राज दीदी नई पीढ़ी को एकाग्रचित होकर लक्ष्य हासिल करने, कठिन परिस्थितियों का बिना घबराए सामना करने और दैनिक जीवन के तनाव से निपटने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगी।
शहर के अन्य आयोजनों में भी लेंगी हिस्सा
आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय काशी प्रवास Varanasi) के दौरान राजेश्वरी मोदी ‘राज दीदी’ शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। आयोजकों का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के साथ संवाद के माध्यम से सकारात्मक सोच और जीवन में उन्नति के लिए प्रेरित करना है।
ये भी पढ़ें:- CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, पेलेट गन और महिलाओं से हिंसा पर फटकार
प्रेस वार्ता में सुनीता जालान, सारिका प्रकाश, समता डिडवानिया, सीमा सोनी, रागिनी अग्रवाल, अनीता जसपुरिया, पल्लवी अग्रवाल, रीना डिडवानिया, इशांक साह, अंजू रस्तोगी, अनुज डिडवानिया, राजेंद्र मोहन साह, अरविंद अग्रवाल समेत नारायण रेकी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

