Varanasi: पांडेयपुर क्षेत्र में 10 सितंबर को खुद को गोली मारने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हुए कपड़ा कारोबारी विजेंद्र सोनी की 12 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से उनका इलाज चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, विजेंद्र सोनी ने 10 सितंबर की सुबह अपने घर में खुद को गोली मार ली थी। परिजनों के मुताबिक, वह आर्थिक तंगी से परेशान थे और काफी दिनों से तनाव में थे। घटना से कुछ समय पहले उन्होंने परिजनों से बातचीत भी की थी। इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।
Varanasi: गर्दन में फंसी गोली
गोली लगने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गर्दन में गोली फंसी होने की जानकारी दी। उपचार के दौरान चिकित्सकों (Varanasi) ने गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया। करीब 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक
बताया गया कि विजेंद्र अपनी बेटी की शादी तय कर चुके थे और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उनकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस (Varanasi) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

