• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Thursday, September 24, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

काले बादलों और बारिश से बदला Varanasi का मौसम, अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

by Kajal Seth
September 24, 2026
in वाराणसी
1
varanasi
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: गुरुवार सुबह से ही वाराणसी के मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में घने काले बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव का असर दिनभर बना रहा और धूप भी अपेक्षाकृत कमजोर रही।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार और शुक्रवार को वाराणसी (Varanasi) तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि रविवार से मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर पूर्वांचल के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से वाराणसी और आसपास के इलाकों (Varanasi) में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

सामान्य से नीचे रहा तापमान

लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से वाराणसी (Varanasi) के तापमान में भी गिरावट आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। बुधवार को दिन और रात के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया था। बुधवार शाम 7:30 बजे तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि तेज बारिश होने की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

Varanasi: किसानों के लिए बीएचयू ने जारी की सलाह

मौसम में बदलाव को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Varanasi) के भू-भौतिकी विभाग की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने किसानों के लिए भी आवश्यक सलाह जारी की है। नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

इस समय धान की फसल बाली बनने की अवस्था में पहुंच रही है। ऐसे में जिन खेतों में पर्याप्त नमी मौजूद है, वहां किसानों को अलग से सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अनावश्यक सिंचाई से बचने की सलाह दी है।

तेज हवा से धान की फसल गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की गति अधिक होने पर बाली बनने की अवस्था वाली धान की फसल के गिरने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए किसानों को खेतों में पानी के निकास की व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है।

कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि खेत में लंबे समय तक पानी जमा रहने से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। इसलिए बारिश के दौरान और उसके बाद खेतों का निरीक्षण करते रहें। जहां पानी अधिक जमा हो, वहां तत्काल निकासी की व्यवस्था की जाए।

कीट और रोगों पर भी रखें नजर

बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से धान की फसल में कीट और रोग लगने की संभावना भी बढ़ सकती है। किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों (Varanasi) के मुताबिक बारिश थमने के बाद खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखना जरूरी है। किसी तरह के रोग या कीट का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते आवश्यक कृषि उपाय किए जाएं।

ये भी पढ़े:- 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हत्या के आरोप में चल रहा था वांछित

फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार तक बारिश और तेज हवाओं (Varanasi) का दौर बने रहने की संभावना है। शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि रविवार से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है।

Previous Post

Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हत्या के आरोप में चल रहा था वांछित,तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

Next Post

2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं चलेगा UPI? व्यापारियों ने क्यों किया ‘नो UPI डे’ का ऐलान

Next Post
UPI

2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं चलेगा UPI? व्यापारियों ने क्यों किया ‘नो UPI डे’ का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं चलेगा UPI? व्यापारियों ने क्यों किया ‘नो UPI डे’ का ऐलान
  • काले बादलों और बारिश से बदला Varanasi का मौसम, अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हत्या के आरोप में चल रहा था वांछित,तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
  • Sonbhadra: हजारों निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 7 से 9 सीटर गाड़ियों का नहीं कराना होगा फिटनेस, 2005 का आदेश निरस्त
  • BHU में चीफ प्रॉक्टर की कार्यप्रणाली के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की
  • Sonbhadra में भीषण हादसा, खड़े हाइवा में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, चालक-खलासी की मौत
  • Varanasi: गोली लगने के 12 दिन बाद कारोबारी की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां
  • Azamgarh: पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी और बेटे की मौत
  • ट्रॉमा सेंटर हाथापाई प्रकरण में BHU में फिर गरमाया माहौल, छात्रों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, जांच समिति पर भी उठाए सवाल
  • Varanasi: नरिया में 19 किमी और जोल्हा उत्तरी वार्ड में 22 किमी बिछेगी पाइपलाइन, घर-घर दिए जाएंगे सीवर कनेक्शन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं चलेगा UPI? व्यापारियों ने क्यों किया ‘नो UPI डे’ का ऐलान
  • काले बादलों और बारिश से बदला Varanasi का मौसम, अगले दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • Mau: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हत्या के आरोप में चल रहा था वांछित,तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
  • Sonbhadra: हजारों निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 7 से 9 सीटर गाड़ियों का नहीं कराना होगा फिटनेस, 2005 का आदेश निरस्त
  • BHU में चीफ प्रॉक्टर की कार्यप्रणाली के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव