Bhadohi: जिले में करीब 600 बीघा सरकारी जमीन की कथित हेराफेरी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब 3200 करोड़ रुपये मूल्य की बताई जा रही सरकारी जमीन को बचाने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता विनोद सोनकर ने भदोही तहसील परिसर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता ने तहसील परिसर में लोगों से भीख मांगकर धन एकत्र करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ने कहा कि सरकारी जमीन (Bhadohi) को बचाने के लिए वह लगातार अधिकारियों के समक्ष मामला उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित कानूनी और अन्य प्रक्रियाओं में होने वाले खर्च के लिए भी लोगों से सहयोग लिया जाएगा।
Bhadohi: अधिवक्ता ने उठाई जांच की मांग
अधिवक्ता का आरोप है कि पूर्व कांग्रेस विधायक से जुड़े इस प्रकरण में बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन की कथित हेराफेरी की गई है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले (Bhadohi) की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी जमीन को सुरक्षित कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:- डिजिटल अरेस्ट का खेल, होने वाली पत्नी और सास के साथ मिलकर रची ठगी की साजिश
तहसील परिसर में अधिवक्ता के इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी रही। हालांकि सरकारी जमीन के वास्तविक रकबे, कीमत और कथित हेराफेरी से जुड़े आरोपों (Bhadohi) की आधिकारिक पुष्टि राजस्व अभिलेखों और जांच के बाद ही हो सकेगी।
