Mirzapur: जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव निवासी, पूर्व प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता एवं गंगापुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम (100 वर्ष) का बीते मंगलवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।सुरेश सिंह गौतम (Mirzapur) अपने सौम्य स्वभाव और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में सेवा देने के बाद वे संघ और भाजपा से जुड़कर सक्रिय राजनीति में भी रहे।
Mirzapur: राजनाथ सिंह ने जताया शोक
निधन की सूचना मिलते ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार देर रात उनके भतीजे, भाजपा के जिला महामंत्री एवं वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम से फोन पर वार्ता कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:- भारत ने फिर जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड!
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “सुरेश सिंह गौतम जी (Mirzapur) अत्यंत नेक दिल और सम्मानित व्यक्ति थे। मैं हृदय से उनका सदैव सम्मान करता रहा हूं। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति और अत्यंत पीड़ादायक है।”उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि अगली वाराणसी यात्रा के दौरान वे परिजनों से भेंट करने अवश्य आएंगे।

