Varanasi: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लंका छेत्र पर नियुक्त आरक्षी अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल असलहा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस आयुक्त के निर्देश, डीसीपी काशी जोन के निर्देशन, एडीसीपी काशी के पर्यवेक्षण एवं एसीपी भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -अमन कुमार मिश्रा (22 वर्ष) पुत्र ध्रुव देव मिश्रा, निवासी कपरीपार, थाना मईल, देवरिया, अशोक पुरम कॉलोनी, डाफी, लंका, (Varanasi)। विमल कांत झा (55 वर्ष) पुत्र स्व. बैजनाथ झा, निवासी भेलूपुर, शिवाजी नगर कॉलोनी, सामने घाट, लंका है, पुलिस टीम मुखबिर, सीसीटीवी, साइबर व सर्विलांस की मदद से मुख्य अभियुक्त अंजनी नंदन झा के ठिकानों की तलाश कर रही थी।

Varanasi: पुलिस ने किया गिरफतार
अंजनी की सीडीआर जांच में एक संदिग्ध नंबर से बातचीत का पता चला। नंबर के धारक अमन कुमार मिश्रा से पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अंजनी का बचपन का दोस्त है और उसके अवैध असलहों की सप्लाई और पैसों के लेन-देन में मदद करता था। अमन की निशानदेही पर पुलिस शिवाजी नगर कॉलोनी, सामने घाट (Varanasi) स्थित अंजनी के किराए के मकान पर पहुंची। तलाशी में पुलिस ने मौके से विमल कांत झा को गिरफ्तार किया। मकान से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ। जिसमे 03 देसी पिस्टल .32 बोर, 143 जिंदा कारतूस, 24 खोखा कारतूस, 19 अर्द्धनिर्मित असलहे, 06 मैगजीन तथा अवैध शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, औजार, लोहे के टुकड़े व अन्य सामग्री बरामद की हैं।

(Varanasi) पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि अंजनी नंदन झा अवैध असलहों का निर्माण, तस्करी व बिक्री करता है। वहीं गिरफ्तार विमल कांत झा ने बताया कि वह अंजनी का पिता है।
ये भी पढ़ें:- जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग पर ED की दलील
वह 2-3 माह पहले ही इस मकान में रहने आया था। उसका बेटा गलत संगत और नशे का आदी है। उसके साथी घर पर आकर असलहे बनाते और शहर में बेचते थे। मोटी कमाई के लालच में वह भी उनकी मदद करने लगा और (Varanasi) पुलिस को सूचना नहीं दी।थाना लंका पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 5(1)(a)/25(1)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य अभियुक्त अंजनी नंदन झा अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है।

